गुड़ और चना खाएं, करें मोटापे की छुट्टी

आजकल दौड़ती भागती जिंदगी में हम अपने हेल्थ पर फोकस करना कहीं न कहीं भूल जाते हैं। साथ ही महामारी के दौर में हम वर्क फ्राॅम होम के ज़रिए काम कर रहे हैं। कम से कम बाहर निकलने और वर्कआउट कम होने के कारण लोगों को मोटापे का सामना करना पड़ रहा है। इस मोटापे से छुटकारा पाने के लिए घर में मौजूद गुड़ और चना का इस्तेमाल कर सकते हैं। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए गुड़ और चना खाएं जिससे आप हेल्दी बने रहें। गुड़ और चना खाएं  बैली फैट की भी छुट्टी करें।

आखिरी समय में हैदराबाद ने दम तोड़ा

गुड़ और चना से कम होगी चर्बी

गुड़ में मिनरल्स, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व होते है। इन गुणों की वजह से गुड़ मोटापा कम करने में कारगर है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुड़ में पोटेशियम होता है जो आपके मेटाबालिज्म को तेज करता है। इसके साथ ही इलेक्ट्रोलाइटिक संतुलन बनाए रखने में मददगार भी होता है। गुड़ में मौजूद फाइबर पाचन में सहायक होता है। जिसकी वजह से पाचन प्रक्रिया ठीक तरह से काम करती है और शरीर का जमा हुआ फैट अपने आप कम होने लगता है। गुड़ के साथ चने को खाना भी आपके मेटाबालिज्म को मजबूत बनाता है। यानी कि दोनों का एक साथ सेवन शरीर की चर्बी को कम करने का सबसे बेस्ट और आसान तरीका है।

सुबह के समय खाकर पाएं बेहतर रिज़ल्ट 

गुड़ और भुने हुए चना को एक साथ सुबह खाली पेट रोजाना खाएं। सुबह खाली पेट इसका सेवन ज्यादा असरदार होता है। जो लोग जिम करते हैं वो वर्कआउट से पहले रोजाना इसे मिलाकर एक साथ खाएं। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल नाश्ते में भी कर सकते हैं।

इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से विटामिन बी-6 एक साथ शरीर में पहुंचता है। दिमाग को तेज करता है। इसके सेवन से शरीर में सेरेटोनिन सीक्रीट बनता है जो आपके मूड को अच्छा बनाए रखने का काम करता है।

Aakanksha Mishra

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER