इंडियन प्रीमियर लीग का 45 वा मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है आज के मैच में एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा छठ पूजा से बाहर है ऐसे में किरण पोलार्ड को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया मुंबई इंडियंस की तरफ से निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुक़सान पर 195 रन बनाए। ऐसे में राजस्थान को जीत के लिए 196 रनों का विशाल लक्ष्य हाशिल करना होगा।
Innings Break!
A quick-fire half-century at the back end of the innings by @hardikpandya7 as #MumbaiIndians post a total of 195/5 on the board.
Will #RR chase this down?#Dream11IPL pic.twitter.com/OB3AcTeZcr
— IndianPremierLeague (@IPL) October 25, 2020
45 वा मुकाबला ; मुंबई इंडियंस की पारी
45 वा मुकाबला : मुम्बई इंडियंस के तरफ़ से ओपनिंग करने ईशान किशन और क्विंटन डी कॉक उतरे। क्विंटन डी कॉक मात्र 6 रनों पर ही आउट हो गए। ईशान किशन ने 37 रन की पारी खेली उनके बाद सूर्य कुमार यादव ने 26 गेंदों पर तेजी से 40 रन बनाए। सौरभ तिवारी ने 34 रन बनाए। कप्तान किरण पोलार्ड केवल 6 रन ही बना सके ।लेकिन मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों पर 60 रन बनाए । अपनी पारी में उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 285 कर रहा । उनके ताबड़तोड़ आतिशी बल्लेबाजी के चलते निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन तक पहुंची।
राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाज़ी
राजस्थान रॉयल्स के तरफ़ से जोफ्रा आर्चर ने 4 आेवरो में 31 रन देकर दो विकेट चटकाए। साथ ही श्रेयश गोपाल ने भी 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। कार्तिक त्यागी के खाते में भी एक विकेट गया। हालाकि उन्होंने चार ओवर में 45 रन लुटाए।
मुम्बई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड
अभी तक दोनों टीमों के बीच 22 आइपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से 11 मैच मुंबई की टीम ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में राजस्थान को जीत मिली है। एक मुकाबला दोनों टीमों के बीच बेनतीजा रहा है। ऐसे में देखना ये होगा कि इस मैच के बाद मुंबई की बढ़त राजस्थान पर जारी रहेगी या फिर राजस्थान की टीम मुंबई से अपना हिसाब बराबर कर पाएगी।
आइए देखते हैं इंडियन प्रीमियर लीग का 45 वा मुकाबला किस टीम के लिए जीत लेकर आता है।
45 वा मुकाबला ; मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डिकॉक (), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
बेन स्टोक्स, रोबिन उथप्पा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत और कार्तिक त्यागी।