बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर संजीदा इस्लाम इन दिनों चर्चा में है । चर्चा का विषय इस बार खेल नहीं बल्कि उनकी कुछ तस्वीरे है । जी हां , दरअसल संजीदा की शादी होने वाली है । और इस शादी के लिए उन्होंने प्री वेडिंग फोटो शूट आउट किया है। लेकिन दिलचस्प यह है कि इस शादी कि प्री वेडिंग शूट के लिए वो क्रिकेट पिच पर शादी का जोड़ा पहने नज़र आ रही है। और वे अपने हाथ में बल्ला भी थामे हुए नजर आ रही है । इस प्री वेडिंग शूट आउट में संजीदा इस्लाम बेहद ही खूबसूरत लग रही है ।
Dress ✅
Jewellery ✅
Cricket bat ✅Wedding photoshoots for cricketers be like … 👌
📸 🇧🇩 Sanjida Islam pic.twitter.com/57NSY6vRgU
— ICC (@ICC) October 21, 2020
संजीदा इस्लाम ने खुद शेयर की तस्वीर
संजीदा इस्लाम ने ये तस्वीरे अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है । लोगो को उनका यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है , और चर्चा का विषय बन गया है ।
खूबसूरत साड़ी में फोटो शूट आउट की है संजीदा इस्लाम ने
संजीदा ने अपनी इस शूट के लिए साड़ी का चुनाव किया और वह नारंगी रंग की खूबसूरत साड़ी पहने हुए है। साथ में फूलों के आभूषण भी पहने हुए है जिनमे मांग टीका , हाथ का चूड़ा, गले का हार है । जिससे वह अत्यंत आकर्षक लग रही है । उन्होंने बांग्लादेशी प्रथम श्रेणी क्रिकेटर मीम मोसद्देक से शादी की ।
संजीदा का क्रिकेट करियर
इस महिला क्रिकटर ने 28 अगस्त 2012 में अपना डेब्यू मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला था । संजीदा दाए हाथ की बल्लेबाज है । अब तक वह 16 वन डे और 54 टी 20 मैच खेल चुकी है । संजीदा अपने देश के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करती है । और अब तक वह वन डे में कुल 174 रन और टी 20 में 520 रन बना चुकी है । इनका टी 20 फॉर्मेट में अधिकतम स्कोर 71 रन व वनडे फॉर्मैट में 35 रन है । अपने क्रिकेट के कैरियर में उन्होंने केवल एक अर्ध शतक जड़ा है ।
वैसे बांग्लादेश में क्रिकेट बेहद ही लोकप्रिय है और संजीदा का यह प्री वेडिंग शूट फैंस को बेहद पसंद आ रहा है । संजीदा ने इसके बाद अपनी शादी की भी कुछ तस्वीरे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है जिसमें वह लाल रंग के खूसूरत शादी का जोड़ा पहने हुए है । उनकी इन तस्वीरों ने फैंस का मन मोह लिया है ।