अधिकतर विशेषज्ञ इस बात पर सहमत हैं कि पहला लक्ष्य 16 अंक हासिल करना है क्योंकि इसका मतलब यह है कि आप प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे और उसके बाद शीर्ष दो स्थानों पर रहने की जोर लगाया जा सकता है। टीसीएम के मुताबिक चार टीमें दिल्ली, मुंबई बेंगलुरु और कोलकाता अच्छी जगह नजर आ रही हैं। इन टीमों को बाकी बचे चार या पांच मुकाबलों में से दो जीत की जरूरत है। एनएच 8 इमो राजस्थान पंजाब हैदराबाद और चेन्नई में दबाव महसूस करना शुरू कर दिया है इन सभी टीमों को अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे ताकि नॉकआउट चरण की उम्मीदें जिंदा रखे जा सकें।
शिखर धवन ने बैक टू बैक शतक जड़ कर रचा आईपीएल का इतिहास
किसी को यह नहीं समझना चाहिए कि पूल चरण पूरी तरह खत्म हो चुका है। आईपीएल इतिहास इस तरह के उदाहरणों से भरा पड़ा है जहां टीमें धीमी शुरुआत करती हूं और जब जरूरत होती है तब लय में लौट आती हैं। लय कायम रखते हुए ना केवल अगले चरण में पहुंचती है बल्कि खिताब भी हासिल कर लेती हैं। क्या राजस्थान,पंजाब, हैदराबाद और चेन्नई की टीमें भी 2020 की आईपीएल चैंपियन बन सकती हैं? बेशक, क्यों नहीं इस टूर्नामेंट की सभी टीमों में 4 स्टार खिलाड़ी हैं और गहराई भी। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि कोई भी टीम अचानक आगे बढ़ते हुए सभी को पीछे छोड़ सकती है। आरसीबी का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन हमें यह अच्छी तरह एहसास है कि हमने कुछ ऐसे मैच जीते हैं जो आसानी से दूसरी टीमों के पक्ष में जा सकते थे। हमने T20 में सफलता और विफलता के बीच की महिला इनको समझ लिया है। राजस्थान के खिलाफ हमारे मैच को देखिए। उन्होंने शानदार खेल दिखाया और 35 ओवर तक मैच को पूरी तरह नियंत्रण में रखा जब तक कि हमने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर लक्ष्य का पीछा नहीं कर लिया। यही T20 क्रिकेट है । यही आईपीएल है।
रोमांचक क्रिकेट के स्तर के मामले में यह सत्र असाधारण है। जहां कमेंटेटर्स के पास विशेषणों की कमी हो गई है। आरसीबी के खिलाड़ियों को शांत रहने और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। बुधवार को कोलकाता को हराना आसान नहीं होगा और रविवार को चेन्नई के खिलाफ चुनौती मुश्किल होगी मगर एक बार में एक मैच एक बार में एक कदम।