शिखर धवन ने बैक टू बैक शतक जड़ कर रचा आईपीएल का इतिहास

शिखर धवन ने

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बैक टू बैक शतक जड़- कर मंगलावर को इतिहास रच दिया। वह आईपीएल के इतिहास में लगातार दो शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। धवन ने पंजाब के खिलाफ आईपीएल 2020 के 38 वें मुकाबले में 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही गब्बर ने इस सीजन की दूसरी सेंचुरी भी अपने नाम की। आपको बता दें कि इससे पहले पिछ्ले मुकाबले में धवन ने चेन्नई के खिलाफ 58 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। आज के मैच में गब्बर यानि शिखर धवन पूरी तरह हावी रहे। ओपनिंग करने उतरे शिखर धवन अंत तक क्रीज पर टिके रहे और अपना बैक टू बैक शतक पूरा किया।

 

 

 

 

दिल्ली की बल्लेबाजी, शिखर धवन ने जड़ा बैक टू बैक शतक

 

पिछले तीन मैचों में दो अर्धशतक और एक शतक जड़ने वाले शिखर धवन ने मंगलवार को भी अपनी शानदार फॉर्म का सिलसिला जारी रखा और दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शतक जड़ा। उन्होंने 61 गेंद पर नाबाद 106 रनों की पारी खेली। धवन  पहले ओवर में ही ग्लेन मैक्सवेल पर एक चौका और एक छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए।  धवन ने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए । उन्होंने पूरे मैच के दौरान बहुत ही आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी की। उनका स्ट्राइक रेट शुरू से ही 100 के ऊपर रहा। उन्होंने सभी गेंदबाजों को जमकर पिटाई की।

शिखर धवन ने

 

दिल्ली कैपिटल की टीम का प्लेइंग इलेवन

 

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबादा, डेनियल शम्स, तुषार देशपांडे

 

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का प्लेइंग इलेवन

 

केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, जिमी निशम, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, कृष्णप्पा गौतम या मुरुगन अश्विन, आर्शदीप सिंह

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER