आईपीएल 2020 38 वे मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को दिया 165 रनों का लक्ष्य

आईपीएल 2020 38 वे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लगातार दूसरा शतक जड़ा उन्होंने 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और अंत तक वे नाबाद रहे।

 

आईपीएल 2020  38 वे मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाज़ी

 

 

दिल्ली कैपिटल की तरफ से शिखर धवन 106 रन नाबाद बनाएं इनके अलावा श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत दोनों बल्लेबाजों ने 14 – 14 रन बनाया । इनके अलावा अपने पृथ्वी शा ने 7 रन बनाए।

 

दिल्ली कैपिटल के विकट पतन

 

पहला झटका दिल्ली को चौथे ओवर में ही लग गया। जिमी निशम ने ओपनर पृथ्वी शॉ को आउट कर पहला झटका दिया। शॉ ने 11 गेंद पर सात रन बनाए । दिल्ली को दूसरा झटका श्रेयस अय्यर के तौर पर लगा। मुरुगन अश्विन ने उन्हें 14 रन पर आउट किया। रिषभ पंत के तौर पर टीम को तीसरा झटका लगा। उन्हें 14 रन के स्कोर पर ग्लेन मैक्सवेल ने आउट किया। मार्कस स्टोइनिस के तौर पर चौथा झटका लगा। उन्होंने 9 रन बनाए। शमी को उनका विकेट मिला। शिरमोम हेटमायर के तौर पर पांचवां झटका लगा। उन्होंने 10 रन बनाए। शमी ने पारी की आखिरी गेंद पर उन्हें पवेलियन भेजा।

 

 

 

आईपीएल 2020 38 वे मैच में रिषभ पंत की वापसी

 

आज के मुकाबले में दिल्ली के विकेटकीपर रिषभ पंत की टीम में वापसी हुई। आपको बता दें कि पिछले तीन मैचों से पंत चोटिल होने की वजह से प्लेइंग इलेवन से बाहर थे। ऐसे में अब अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दिया गया । टीम में इसके अलावा दो और बदलाव हुए। शिरमोन हैटमायर और डेनियल शम्स को भी मौका मिला। विकेटकीपर एलेक्स कैरी और तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे को टीम से बाहर कर दिया गया। वही पंजाब ने भी अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ। किंग्स इलेवन पंजाब ने क्रिस जॉर्डन की जगह जिमी निशम को मौका दिया।

 

 

आईपीएल 2020 38 वे मैच की प्लेयिंग इलेवन ;

 

दिल्ली capital’s की टीम का प्लेइंग इलेवन

 

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबादा, डेनियल शम्स, तुषार देशपांडे

 

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का प्लेइंग इलेवन

 

केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, जिमी निशम, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, कृष्णप्पा गौतम या मुरुगन अश्विन, आर्शदीप सिंह

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER