सोनम कपूर ने हाल ही में पोलिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) का इलाज कराया है। इन्होंने बीमारी के दौरान किस तरह की डाइट ली है इसके बारे में जानकारी भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो द्वारा साझा की है।
क्या है पोलिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, जानिए
बता दें कि पोलिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) एक तरह की मेडिकल प्रॉब्लम है जो कि महिलाओं में पाई जाती है। इस बीमारी से पीड़ित महिलाओं में हार्मोन का स्तर प्रभावित होता है। इससे पीड़ित महिला का शरीर सामान्य से ज़्यादा मात्रा में मेल हार्मोन का उत्पादन करने लगता है, जिस कारण अनियमित पीरियड्स और प्रेग्नेंसी में काफी कठिनाई उत्पन्न होने लगती है।
इसके अलावा यह बीमारी हृदय रोग और डायबिटीज जैसी ख़तरनाक समस्याओं को रास्ता देती हैं। इससे शरीर में भी कई तरह के बदलाव देखे जाते हैं जैसे कि चेहरे और शरीर पर बालों का बढ़ना या फिर गंजापन होना। ऐसे में हम खुद को इस बीमारी से कैसे महफूज़ रखें और इस बीमारी से पीड़ित होने पर किन चीजों से परहेज़ करें इन सारी बातों की जानकारी अपको सोनम कपूर की डाइट टिप्स वाली वीडियो से प्राप्त हो सकती है।
जानिए ये ज़रूरी बातें
अब बात करते हैं आखिर सोनम ने अपने इस वीडियो में कौनसे ज़रूरी टिप्स बताएं हैं। इस बीमारी में जिस डाइट का प्रयोग किया जाता है वो सब कुछ प्राकृतिक, ताजा और आसानी से उपलब्ध होता है। वह भी इसी तरह की आसानी से उपलब्ध होने वाला प्राकृतिक भोजन का सेवन कर रही हैं।
https://www.instagram.com/sonamkapoor/?utm_source=ig_embed&ig_mid=512C12FE-944A-4461-A969-CD36AEB74207
फ़िल्म नीरजा में बेहतरीन किरदार निभाने वाली अदाकारा ने इस वीडियो में यह भी बताया कि वो नाश्ते में जामुन, नारियल दही का इस्तेमाल करती हैं। साथ ही वह नाश्ते ने ग्रीन टी भी पिती हैं। उनका कहना है कि उनका खाना-पान उनकी मेडिकल एक्सपर्ट की सलाह के मुताबिक़ होता है।
इन्होंने यह भी बताया कि वह इलाज के दौरान पूरी तरह से रिफाइंड शुगर को छोड़ चुकी हैं। इसे छोड़ने के बाद कैसे उनकी ज़िंदगी में तब्दीली आई है यह भी उन्होंने इस वीडियो में बताया है।
सोनम ने पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से पीड़ित महिलाओं को सलाह दी है कि अपने डाइट पर विशेष ध्यान दें। साथ ही डाइट विशेषज्ञ से भी संपर्क करना चाहिए।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.