देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते कई सारे लोगों की नौकरी चली गई और साथ ही साथ देश की अर्थव्यवस्था का भी बहुत बुरा हाल है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रह पायी। सभी सिनेमाघर भी बंद पड़े हैं। फिल्मों और सीरियल की शूटिंग भी सामाजिक दूरी रखकर कम लोगों के साथ की जा रही है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई लोगों का गुजारा रोजाना की मजदूरी पर होता है, जिनके लिए बिना काम के इस समय गुजरना बहुत मुश्किल था। वहीं, इस सभी के चलते अभिनेता सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 14 में अपनी फीस कम करने का इरादा बनाया है।
सलमान चाहते है कि पूरी यूनिट काम करें
यही कारण है कि अभिनेता सलमान खान ने बिग बॉस मेकर्स से इस बार अपनी फीस काम करवा दी है। सलमान चाहते हैं कि बिग बॉस के सेट पर पूरा यूनिट काम करे। जिससे यूनिट के लोग और उनकी आमदनी में कोई कटौती ना हो।
खास बात
बिग बॉस की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के वक़्त भी सलमान ने एंडेमोल के प्रोड्यूसर अभिषेक रेगे से पूछा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले, इसलिए उन्होंने क्या इंतजाम किया है। इसका उत्तर देते हुए प्रोड्यूसर ने जवाब दिया कि उन्होंने यूनिट के लोगों में किसी तरह की कटौती नहीं की है।
हर हाल में लोगो को मिलना चाहिए रोजगार
हालांकि, उन्होंने कहा कि लोगों की अलग-अलग शिफ्ट लगाई है, जिसकी वजह से काम भी होगा और सामाजिक दूरी भी मेन्टेन होगी। इसके अलावा सैलरी भी सबको पूरी दी जाएगी। इस जवाब से सलमान का समाधान होते दिखा और उन्होंने कहा कि मेरी फीस कम हो तो चलेगा पर लोगों को रोजगार हर हाल में मिलना चाहिए। ऐसे समय मैं ख़ुशी से कम पैसे लेने के लिए तैयार हूं।
कही ये अहम बातें
वहीं, बिग बॉस, कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 14 और आईपीएल इस बार आपस में टकराएंगे, पर सलमान इसमें कोई कॉम्पिटिशन नहीं देखते। वो कहते है कि, काम तो सबको शुरू करना ही पड़ेगा। खुद का ध्यान रखकर काम करना चाहिए। काम चलता रहेगा तो ही देश की उन्नत होगी और सबको रोजगार मिलना ही चाहिए।



