CSK VS DC आज आमने सामने होंगे धोनी और अय्यर, जाने आज की रणनीति, प्लेयिंग इलेवन

CSK VS DC : आईपीएल में आज आमने सामने होंगे धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और श्रेयश अय्यर की युवा दिल्ली कैपिटल। एक और जहां दिल्ली कैपिटल ने पिछले मैच में पंजाब को सुपर ओवर में पटखनी दी थी। वही धोनी की टीम को पिछले मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथो हार का सामना करना पड़ा था। आइए जानते है आज के सम्भावित प्लेयिंग इलेवन और टीम के रणनीति के बारे में।

 

CSK VS DC : चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति

पिछले दो मुकाबलों में नीचले क्रम में बल्लेबाजी करने की वजह से धोनी की काफी आलोचना हो चुकी है ऐसे में दिल्ली के खिलाफ बड़े बदलाव के तौर पर उनके टॉप ऑर्डर में खेलने की उम्मीद की जा रही है। वहीं पिछले मैच में स्पिनर पीयूष चावला काफी महंगे साबित हुए थे तो उनकी जगह इमरान ताहिर को खिलाया जा सकता है।

 

 

चेन्नई की बैटिंग करे तो ओपनिंग मुरली विजय और शेन वॉटसन ही करते नजर आएंगे। मिडिल आर्डर में फाफ डु प्लेसिस के साथ धौनी, केदार जाधव और युवा गायकवाड खेल सकते हैं। निचले क्रम में सैम कुर्रन और रवींद्र जडेजा को तेज बल्लेबाजी का जिम्मा दिया जा सकता है। गेंदबाजी में एंगिदी और दीपक चाहर ही तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। स्पिनर में जडेजा और ताहिर हो सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल की रणनीति

दिल्ली कैपिटल की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है वही पहले मैच में टीम को जीत मिली है तो ऐसे में बदलाव की उम्मीद कम है। लेकिन चोटिल हुए स्पिनर आर अश्विन की जगह अमित मिश्रा ले सकते हैं। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ पारी की शुरुआत करेंगे जबकि मिडिल आर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत और स्टोइनिस होंगे। वहीं गेंदबाज़ी की बात करे तो तेज गेंदबाजी कागिसो रबादा और नॉर्त्जे के हाथों ही रहने की संभावना है।

चेन्नई का संभावित प्लेइंग इेलवन

शेन वॉटसन, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसिस, रितुराज गायकवाड़, एमएस धौनी (कप्तान, विकेटकीपर), सैम कुर्रन, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला या इमरान ताहिर, दीपक चाहर, लुंगी एंगिदी

दिल्ली का संभावित प्लेइंग इेलवन

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरोन हेटमायर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन या अमित मिश्रा, कगिसा रबादा, एनरिच नॉर्त्जे, मोहित शर्मा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER