आने वाले दिनों में अपनी फिल्म में धांसू रोल में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ, पढ़िये खबर

आने वाले दिनों में अपनी फिल्म में धांसू रोल में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार अभिनेता टाइगर श्रॉफ आने वाले दिनों में कई फिल्मों के साथ धमाका करने वाले है। जी हां यह आपको जानकारी के लिए बता दें कि टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म को लेकर एक खुसाला हो गया है। उनकी अगली फिल्म का नाम गणपत है। जिसकी तैयारी में अभिनेता काफी समय पहले से ही जुट गए थे। आपकी जानकारी के लिए आपको ज्ञात करा दे कि फिल्म की कहानी में अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक बॉक्सर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब टाइगर श्रॉफ सिल्वर स्क्रीन पर बॉक्सर का किरदार निभाने वाले है।फिल्म को दो पार्ट में बनाने की योजना मेकर्स कर रहे है।

ये कर रहे है फिल्म का निर्देशन

फिल्म का निर्देशन विकास बहल करने वाले है जो इससे पहले क्वीन, शानदार और सुपर 30 जैसी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके है। विकास बहल अपनी इस फिल्म को अंतिम रूप देने की तैयारी कर रहे है। जैसे ही फिल्म की कहानी पूरी हो जाएंगी वो इसका काम आगे बढ़ाएंगे। आपको ज्ञात करा दें कि फिल्म गणपत की कहानी के लिए विकास बहल को इस रोल के लिए सबसे फिट अभिनेता टाइगर श्रॉफ ही लगे है।ऐसे में उन्होंने इसका आफर अभिनेता को दिया तो टाइगर ने भी इसकी कहानी सुनते ही फिल्म के लिये हां कर दी है।

इसलिए रखा गया फिल्म का नाम गणपत

वहीं, सिर्फ इतना ही नहीं टाइगर श्रॉफ ने फिल्म के लिए अपनी फिजीक पर भी काम करना शुरू कर दिया है। वो ऐसी बॉडी बनाने में जुटे हुए है जो बिल्कुल बॉक्सर के जैसी दिखे। इसके लिए वो बॉक्सिंग की तकनीक पर काम भी कर रहे है। बता दें कि फिल्म का नाम गणपत इसलिए रखा गया हैं कि क्योंकि टाइगर श्रॉफ इसमे गणपति के भक्त है। इसकी कहानी भी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है और मुंबई में गणपति का त्योहार कितने जोर-शोर से मनाया जाता है इस बात से सभी व्यक्ति जानता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER