विंटर सीजन में इस तरह दिखे स्टाइलिश, इन ब्लेजरों का करे इस्तेमाल

विंटर सीजन में इस तरह दिखे स्टाइलिश, इन ब्लेजरों का करे इस्तेमाल

आप विंटर सीजन में भी काफी स्टाइलिश दिख सकती हैं. हालांकि, इसके लिए जरूरी है आप लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करें. इस बार ओवरसाइज ब्लेजर, ओवरसाइज जैकेट्स और ओवरकोट ज्यादा ट्रेंड में हैं.तो चलिए आपको इस विंटर सीजन के लेटेस्ट ट्रेंड दिखाते हैं, जिसे आप भी अपने वार्डरोब का हिस्सा बना सकते हैं|

शॉर्ट लेदर जैकेट

सर्दियों में शॉर्ट जैकेट्स भी अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं. प्रियंका चोपड़ा नेशॉर्ट लेदर जैकेट के साथ ट्यूब टॉप और लॉन्ग स्कर्ट वियर किया. हालांकि उनकी जैकेट शॉर्ट होते हुए भी ओवरसाइज थी, जो ट्रेंडिंग है. ऐसी जैकेट्स जींस के साथ भी बहुत अच्छी लगती हैं|

एंब्रायडरी ब्लेजर

सर्दियों के मौसम में कई सारे फंक्शन और पार्टीज होती रहती हैं. ऐसे में फैशनेबल दिखने के लिए जान्हवी कपूर की तरह एंब्रायडरी ब्लेजर अपनी वार्डरोब में जरूर शामिल करें. ये ब्लेजर शॉर्ट ड्रेसेज के साथ ही जींस और ट्राउजर पर भी काफी अच्छा लगेगा. थोड़ा स्टाइल को बढ़ाना चाहती हैं तो बॉडीकॉन ड्रेस के साथ कैरी करें.

मल्टी कलर पुलओवर

सर्दियों में ब्राइट कलर्स लोग काफी पसंद करते हैं. आलिया का ये मल्टी कलर पुलओवर काफी स्टाइलिश लग रहा है. अगर आप इसे बाहर आउटिंग के लिए भी पहनकर निकलेंगी को सबकी निगाहें आपके स्टाइल पर ही होंगी.इस पैटर्न के पुलोवर इस विंटर में ट्राई कर सकती हैं|

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER