घूमने में दिलचस्पी रखने वाले पयर्टकों के लिए खास ख़बर है कि वे जल्द अब सफेद संगे मर्मर की चादर को ओढ़े खड़े ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। लंबे समय के बाद इस मोहब्बत की निशानी को देखा जा सकेगा। अपको बता दें कि 21 सितंबर से पयर्टकों के लिए ताजमहल को खोल दिया जाएगा।
इससे पहले कोरोना के संकट के वजह से 17 मार्च से ताजमहल को बंद कर दिया गया था जिससे कि पयर्टकों को आवाजाही पर रोक लग सके। इस लंबे समय में लोगों के वहां जाने पर पाबंदी लगाई गई थी ताकि कोरोना के संकट से बचा जा सके। लेकिन अब 21 सितंबर से कुछ ज़रूरी निर्देशों के पालन के साथ एक बार फिर ताजमहल पर पयर्टकों की बहाली हो सकेगी। बता दें कि इस निर्णय के साथ गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा पयर्टकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई है।
ताजमहल का दीदार करना है तो इन नियमों का पालन करना होगा
- कहा गया है कि एक दिन में सिर्फ 5 हज़ार पयर्टकों को ताजमहल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति होगी। इसमें लंच से पहले 2500 पयर्टकों को ताजमहल परिसर में एंट्री मिलेगी। फिर बाकी 2500 पयर्टक दूसरी शिफ्ट में वहां एंट्री ले सकेंगे।
हालांकि, आगरा किले में एक दिन में सिर्फ 2500 लोगों को जानें की अनुमति होगी। सुबह के समय 1300 और शाम में 1200 लोग किले का दीदार कर सकेंगे।
- ताजमहल परिसर के अंदर अनुमति प्राप्त सभी लाइसेंस प्राप्त फोटोग्राफरों को ताजमहल खुलने के बाद उस समय प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इनके लिए अलग से समय सारणी बनाई जाएगी। उसी आधार पर ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति होगी।
- एसआई फोन ऐप के जरिए पर्यटक ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। टिकट मोबाइल पर ही मिल जाएगा। जबकि, दूसरे सेशन का टिकट दूसरे सेशन में बेचा जाएगा।
- शुक्रवार और रविवार को ताजमहल बंद रहेगा। वहीं, आगरा किला सिर्फ रविवार को बंद रहेगा। इस दिन पयर्टकों की एंट्री पर पाबंदी होगी।
जानिए ये ज़रूरी बात
अपको बता दें कि ताजमहल परिसर में प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी। इस जगह पयर्टकों को सैनिटाइज़ किया जाएगा। साथ ही वहां लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार ताजमहल परिसर को समय समय पर सैनिटाइज किया जाएगा। इस दौरान लोगों की एंट्री पर पाबंदी होगी। कहा जा रहा है कि यह प्रक्रिया अवकाश के दिन अपनाई जाएगी। साथ ही कहा गया है कि ताजमहल परिसर में सभी की मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.