शायरी की दुनिया में राज करने वाले मशहूर शायर राहत इंदौरी ने हम सबको अलविदा कह दिया। आज यानी 11 अगस्त 2020 को कार्डिएक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हो गई। वे कोवीड 19 के भी शिकार हुए थे जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर और इंस्टाग्राम से दी थी। लेकिन दो बार हार्ट अटैक आने के वजह से उनकी जान चली गई। इस ख़बर से आज पूरे देश की आंखें नम हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर अपने ग़म को छलकाते हुए राहत की शायरियां को पोस्ट करते नज़र आ रहा है।
अपको बता दें कि कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा करते हुए राहत ने लिखा था कि, ‘शाखों से टूट जाएं वो पत्ते नहीं हैं हम, कोरोना से कोई कह दे कि औक़ात में रहे’। साथ ही यह भी लिखा था कि, ‘कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।’
इस फिल्म में अभिनय किया था इस प्रसिद्ध शायर ने
इस बात से तो सभी परिचित हैं कि राहत इंदौरी एक मशहूर शायर थे। उनकी लिखी हुई शायरी को देश के युवा, बूढ़े तथा बच्चे सभी पसंद करते हैं। वे शायरी की दुनिया के बेहद लोकप्रिय हस्ती थे। लेकिन अपको यह भी बता दें कि बॉलीवुड फिल्मों के लिए कई फेमस गाने लिखने वाले राहत इंदौरी ने एक फिल्म में भी अभिनय किया था। साल 1994 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘दिलबर’ में राहत साहब की हल्की सी झलक दिखाई दी थी, जिसमें उन्होंने कैदी की भूमिका निभाई थी। फिल्म का एक सीन है जिसमें एक्टर ऋषिकेश राज जेल में कैद होते हैं, उस क़ैद खाने में राहत इंदौरी भी मौजूद हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में भी वह शायरी सुनाते हुए ही नज़र आ रहे हैं।
टूटे नज़र आ रहे राहत के फैंस
राहत की असमय चले जाने से गमज़दा उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए उनकी मशहूर शायरियां शेयर कर रहे हैं। वे मोहब्बत, नफरत, बगावत, देशभक्ति हर मूड पर शायरी लिखने का शौक रखते थे। कहते हैं कि जैसे ही उनकी शायराना महफ़िल में तालियों की गूंज रुकने का नाम नहीं लेती थी। सच, आज हमने एक नायाब शायर खो दिया।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.