चीनी वीडियो मेकिंग ऐप टिक टॉक से मुक़ाबले के लिए फेसबुक टीम न्यू प्रोडक्ट एक्पेरिमेंटेशन द्वारा एक शॉर्ट वीडियो मेकिंग म्यूज़िकल ऐप कोलैब ऐप की टेस्टिंग की जा रही है। जिसकी लॉचिंग जल्द ही घोषित की जाएगी। फ़िलहाल तो यह बीटा संस्करण ऐप होगा, जहां यूजर्स दोस्तों के साथ मिलकर मिक्सिंग म्यूजिक वीडियो बना सकेंगे। साथ ही अपने खुद के वीडियो को एक साथ मिक्स और मैच कर सकेंगे।
इसके अलावा यूजर्स अपने फैंस के साथ मिलकर कई अन्य तरह की म्यूजिक वीडियो भी बना सकेंगे। इसकी खास बात यह होगी कि, इसके लिए यूजर्स को म्यूजिकल अनुभव की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यह बिल्कुल चीनी शार्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म टिक टॉक की तरह होगा। इस बात का सबूत है कि, टिक टॉक से मुक़ाबले के लिए फेसबुक द्वारा ये ऐप तैयार किया जा रहा है।
क्रिएटिविटी का ऑनलाइन प्रदर्शन, जानिए कैसे
फेसबुक की न्यू प्रोडक्ट एक्पेरिमेंटेशन के अनुसार कोरोनावायरस के चलते चल रहे लंबे लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए कोलैब ऐप के ज़रिए लोगों की क्रिएटिव सुपरपावर को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म देने का लक्ष्य है। एनपीई के मुताबिक इस ऐप में ऐसे कई सारे वीडियो को मिक्स कर के एक वर्टिकल वीडियो म्यूजिक तैयार किया जा सकेगा। यूजर्स इस एप्लिकेशन के साथ अपनी खुद की रिकॉर्डिंग भी जोड़ सकते हैं और अपना खुद का अरेंजमेंट कर सकते हैं।
गौर फरमाने वाली बात है कि, टिक टॉक की तरह के फीचर में जब आप एक कोलेब क्रिएट कर देते हैं, तो आप उसे पब्लिश कर सकते हैं, जिससे कि अन्य लोग उसे देखने के साथ मैच कर दूसरा वीडियो कंटेंट बना सकें। साथ ही यूजर इसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की स्टोरी के रूप में शेयर भी कर सकते हैं।
कैसे किया जाएगा इस ऐप का यूज़, जानिए
कोलैब ऐप को इस्तेमाल में लाने के लिए आईओएस यूजर्स को https://npe.fb.com/collab. पर Sign Up करना होगा। इसके लिए यूजर्स को अपना नाम, उम्र, ईमेल को सब्मिट करना होगा। फिर ज्वॉइन द वेट लिस्ट पर क्लिक करने पर आपका कोलैब अकाउंट तैयार हो जाएगा, जिससे कि आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर विभिन्न म्यूजिक वीडियो बना सकेंगे।
अपको बता दें फ़ेसबुक के अनुसार फिलहाल यह ऐप अमेरिका और कनाडा के लिए होगा। और अगर इसमें सफ़लता प्राप्त होती है तो इसे दुनिभर में लॉन्च कर दिया जाएगा।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ कांग्रेस पर.
