अगर आप भी इंटरनेट की स्लो स्पीड से परेशान हैं, तो अपनाएं ये तरीक़ा

दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते लोग सोशल डिस्टेंसिंग को फ़ॉलो कर रहे हैं। इस लिहाज़ से लोग बाहर घूमना फिरना बंद कर अपने अपने घरों में वक़्त बिता रहे हैं। अब घरों में बैठ के ही लोग दफ़्तर का काम भी निपटा रहे हैं। जिसे वर्क फ्रॉम होम कहा जाता है। इसमें ज़ाहिर सी बात है मोबाइल, इंटरनेट और हाई स्पीड डेटा की ज़रूरत पड़ती है। अब ऐसे में हर लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे कि उन्हें इंटरनेट की स्लो स्पीड का सामना करना पड़ रहा है।

अब इंटरनेट की स्लो स्पीड कई मुश्किलों को भी खड़ी कर देती हैं। जैसे कि, ऑफिस क्लीग के साथ वीडियो कॉल करते हुए वीडियो पिक्सलेट हो जाती है। वहीं ऑडियो कट जाती है या फिर देर से आती है। वहीं जब आप थोड़ा रिलैक्स कर रहे होते हैं, तो मूवी या फिर वीडियो गेम देखते वक्त डाउनलोडिंग में वक्त लगता है। इस परेशानी के पीछे इंटरनेट प्रोवाइडर या फिर इक्विपमेंट की खराबी है।

कैसे बचें इस दिक्कत से, जानिए

अपने फोन पर इंटरनेट स्पीड जांचने वाला ऐप डाउनलोड करें, जैसे ओकला ( ookla) ऐप आई फोन और एंड्राइड फोन्स के लिए बिल्कुल मुफ्त है। एक बार राउटर के बिल्कुल नजदीक से इंटरनेट की स्पीड जांचे, फिर एक बार राउटर से दूर जाकर स्पीड टेस्ट रन करें और दोनों रिजल्ट्स की तुलना करें।

इंटरनेट की स्लो स्पीड

अपको बताएं कि, 15mbps काफी धीमी स्पीड होती है, जबकि 25mbps औसत स्पीड होती है, जिसमें हाई डेफिनिशन स्ट्रीमिंग और वीडियो को देखा जा सकता है, जबकि 40mbps में बेहतरीन क्वॉलिटी में वीडियो देखा जा सकता है। साथ ही वीडियो गेम भी खेला जा सकता है।

न्यू यॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार गूगल नेस्ट वाईफाई इंटरनेट राउटर के प्रोडक्ट हेड संजय नोरोन्हा का कहना है कि, अगर वाईफाई राउटर  के नजदीक स्पीड ज्यादा आती है और दूर जाने पर स्पीड कम आती हैं, तो दिक्कत आपके राउटर में है। वहीं अगर दोनों लोकेशन में इंटरनेट की स्पीड स्लो है, तो इंटरनेट प्रोवाइडर की दिक्कत है।

राउटर की दिक्कत से कैसे निपटें, जानिए

अगर आपके राउटर में दिक्कत है, तो सबसे पहले जांचे लें कि आपका राउटर कितने साल पुराना है। अगर यह 5 से ज्यादा साल पुराना है, तो इसे तुरंत बदल डालें। नए राउटर पुराने की तुलना में 20 गुना ज्यादा तेज इंटरनेट स्पीड देते हैं।

अपने घर के सेंट्रल लोकेशन में हमेशा अपने राउटर को प्लेस करें। इस बात का ध्यान रखना होगा कि, राउटर को बड़े फिश टैंक या फिर मेटर से दूर रखना है।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER