ट्विटर पर लाइव जाने के लिए जान लें ये ज़रूरी ट्रिक्स, पढ़िए पूरी जानकारी

पिछले दो महीनों से लॉकडाउन के कारण देशवासियों को एक दूसरे से कनेक्टेड रहने के लिए डिजिटल प्लैटफॉर्म्स का यूज करना पड़ रहा है। जिससे कि सोशल मीडिया ऐप्स पर काफ़ी ज़्यादा एंगेजमेंट नज़र आ रही है। सभी लोग अपने हुनर को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दर्शा रहे हैं, कभी शॉर्ट वीडियो क्लिप्स के जरिए तो कभी लाइव आ कर। यही नहीं कई महत्वपूर्ण शकसियत और सेलेब्स भी लाइव आते हैं ताकि वे ज़रूरी बातें साझा कर सकें और अपने फैंस के टच में रहें। इसी तरह ट्विटर पर लाइव आ कर भी लोग एक दूसरे से कनेक्टेड रह सकते हैं।

अपको बताएं कि, अन्य सोशल मीडिया ऐप्स के तरह
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भी लोग शॉर्ट वीडियोज, हाइलाइट्स और ब्रॉडकास्ट भी शेयर कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

ट्विटर पर लाइव

कैसे आएं ट्विटर पर लाइव, जानिए

ट्विटर पर लाइव जाने के लिए अपको ट्वीट कम्पोज बॉक्स में जाना होगा। फिर कैमरा आइकन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप कैमरा आइकन पर टैप करते हैं वैसे ही अपको लाइव ऑप्शन नज़र आने लगेगा। लाइव ऑप्शन पर क्लिक कर आप अपने फॉलोअर्स से लाइव बात चीत कर सकते हैं।

ट्विटर के होम टाइमलाइन पर जा कर आप किसी की भी लाइव वीडियो को डिस्कवर भी कर सकते हैं।

अपको ये खास बात भी बता दें कि, ट्विटर पर भी आप अपने लाइव वीडियो में किसी यूज़र के साथ एंगेज हो सकते हैं। जिसके लिए अपको अपने ट्विट कम्पोज बॉक्स में जाकर लाइव जाना होगा। फिर आपको अपने ब्रॉडकास्ट में व्यूअर्स को ज्वॉइन करने के रिक्वेस्ट को अलाऊ करना होगा। अलाऊ करते ही अपको गो लाइव ऑप्शन के बगल में फेस बटन नज़र आएगा जिसे अपको टैप करना होगा।

इसी तरह आप अपने लाइव ब्रॉडकास्ट में किसी गेस्ट को ज्वॉइन करा सकते हैं। आप अपने लाइव ब्रॉडकास्ट में किसी पर्टिकुलर गेस्ट को ज्वॉइन करना चाहते हैं तो व्यूअर्स में से उस गेस्ट को पिक करके इन्वाइट कर सकते हैं। अगर, गेस्ट ने आपके इनविटेशन को एक्सेप्ट कर लिया तो आप उस गेस्ट के साथ ट्विटर पर लाइव आ सकेंगे।

इस तरह आपका लाइव वीडियो शेयर होगा

ट्विटर लाइव वीडियो को आप किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं। इसके लिए आप लाइव आने के बाद ट्विट या फिर डायरेक्ट मैसेज या लिंक शेयर करना होगा। एक और तरीक़ा है कि आप लाइव वीडियो को किसी ट्विट के रिप्लाई में भी लिंक के जरिए शेयर कर सकते हैं। जो कि आपके या किसी के कमेंट को और भी इंपैक्टफुल बना सकता है।

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER