ट्विटर पर पिछले कई दिनों से TikTok और YouTube के फैन्स के बीच में एक नई तरह की जंग छिड़ी हुई है। दोनों के फैन्स
इस बात को लेकर आमने सामने हैं कि TikTok और YouTube में बेहतर कौन है ? फैन्स की ये लड़ाई रोज़ नए मोड के रही है और आज बड़ी बात यह है कि गूगल प्ले स्टोर पर टिक टॉक की रेटिंग 4.7 से घटकर 2 हो गई है। हाल ही में यूजर्स ने टिकटॉक को प्ले स्टोर पर सिर्फ एक रेटिंग भी दी।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स टिक टॉक को भारत में बैन करने की भी मांग कर रहे हैं। गूगल प्ले स्टोर के मुताबिक, TikTok App को अबतक करीब 25 मिलियन यूजर्स रेटिंग दे चुके हैं, इनमें से काफी यूजर्स ने इस एप को सिर्फ एक रेटिंग दी है, जिससे एप की रेटिंग में भारी गिरावट दर्ज की गई है और रेटिंग सिर्फ दो हो गई है। वहीं टिक टॉक के लाईट वर्जन को अबतक करीब 7 लाख 22 हजार यूजर्स रेटिंग्स दे चुके हैं। इसके लाईट वर्जन की रेटिंग सिर्फ 1.1 है वहीं यूट्यूब को प्ले स्टोर पर करीब 70 मिलियन लोगों ने रेटिंग्स दी हैं और प्ले स्टोर पर यू ट्यूब की रेटिंग 4.1 हो गई है। ये जंग आगे और क्या क्या मोड़ लेगी।
आखिर TikTok और YouTube के बीच जंग छिड़ी क्यों ?
बता दें कि यूट्यूब और टिकटॉक के फैन के बीच पिछले कई दिनों से खींचतान चल रही है। यूट्यूब यूजर्स टिकटॉक इस्तेमाल करने वालों का मजाक बना रहे हैं और टिकटॉक यूजर्स यूट्यूब वालों का। ये मजाक तब ज्यादा बढ़ गया जब टिकटॉक स्टार आमिर सिद्दीकी ने एक वीडियो बनाकर यूट्यूबर्स को लपेटा बस फिर क्या था इसके बाद युट्यूबर्स भी शांत नहीं बैठे। यूट्यूबर कैरी मिनाटी नाम के अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें टिकटॉक वालों को जमकर सुनाया गया। ये वीडियो वायरल हो गया और लाखों लोगों तक पहुंच गया। इसके बाद ये जंग ट्विटर पर शुरू हो गई। लोगों ने मीम्स शेयर कर एक-दूसरे पर अपनी भड़ास निकाली और ट्विटर की ट्रेंडिंग लिस्ट में टिकटॉक, यूट्यूब यूजर्स छाए रहे।

