कॉमेडियन कपिल शर्मा के इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए अर्चना ने याद किए पुराने लम्हें

लॉकडाउन के कारण सब कुछ बंद चल रहा है, जिसके वजह से टीवी सीरियल्स के नए एपिसोड का शूट होना भी मुनासिब नहीं हो पा रहा है। जिस वजह से टीवी पर पुराने शो को फिर से दिखाया जा रहा है। साथ ही कुछ टीवी सीरियल्स के रिपीट टेलीकास्ट भी देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच कॉमेडियन कपिल शर्मा के भी काफी पुराने एपिसोड्स को देख उनके फैंस अपना मनोरंजन कर रहे हैं।[pullquote][/pullquote]

नए एपिसोड्स के शूट ना होने पर दर्शकों का मन उदास ना हो इस कारण पुराने शोज़ और रिपीट टेलीकास्ट से लोगों को खुश करने का प्रयास जारी है। इसी बीच कॉमेडियन कपिल शर्मा और चंदू चाय वाला यानी चंदन प्रभाकर एक अनसीन वीडियो सामने आया है। जो कि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपको बताएं इनका ये वायरल वीडियो पोस्ट करने में उनके शो की जज अर्चना पूरण सिंह का हाथ है।

जानिए क्या ख़ासीयत है इस वीडियो की

इस वीडियो को अर्चना पूरण सिंह ने अपने इंस्‍टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर साथ में नचते हुए दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में कॉमेडियन कीकू शारदा की भी झलक देखने को मिल रही है। वहीं विडियो में कपिल और चंदन एक कोने में खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे कि, तभी अर्चना पूरण सिंह का कैमरा उनकी तरफ घूम जाता है। ये देखते ही कपिल और चंदन ‘तेनू काला चश्‍मा जचदा ए’ गाने पर नाचने लगते हैं।

Video Credit : Telly Masala

इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्चना ने लिखा है कि,  ‘ये द कपिल शर्मा शो के 100 एपिसोड पूरा होने का जश्‍न है, हम गले लग रहे हैं एक दूसरे के बिंदास, नाच रहे हैं। जब हम अपने अगले 100वें एपिसोड पूरे करेंगे तो शायद हम मास्‍क पहनकर करेंगे। मैं उसके लिए तैयार हूं. पूरी दुनिया को जश्‍न मनाने की जरूरत है, भले ही मास्‍क पहनकर मनाना पड़े। मुझे घर पर काफी मजा आ रहा है और कोई शिकायत नहीं है। लेकिन लोगों को सामान्‍य महसूस करने के लिए काम पर जाना जरूरी है। कई लोग घर पर इतने लंबे समय तक बैठकर डिप्रैस हो गए हैं। उम्‍मीद करते हैं कि सब कुछ अभी नहीं तो देर से ही सही लेकिन सामान्‍य हो जाए। लेकिन बिलकुल, अपने क्रू मैंबरों और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित रखना हमारा सबसे पहला कर्तव्‍य होना चाहिए।’

इसके अलावा उन्होंने तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वह कपिल के साथ पोज़ देती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने शो की जान यानी चिंकी-मिंकी का भी एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों जुड़वा बहनें जमकर डांस और एंजॉय करती दिख रही हैं। उनके द्वारा पोस्ट किए गए ये वीडियो सोशल मीडिया पर हवा के तरह वायरल हो रहे हैं।

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER