लौट आई हैं विवा गर्ल्स, अपने सबसे मशहूर गाने ‘जागो ज़रा’ से किया कमबैक…

विवा गर्ल्स

लॉक डाउन में अपने जज्बे को जगाते हुए गर्ल्स विवा ने सालों बाद एक साथ गाना गाया है। ग्रुप की कोर मेंबर अनुष्का मनचंदा ने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया है।

https://www.instagram.com/tv/B_rkbhzD9lJ/?igshid=q2mqj4uuqgkt

आपको इंडियन पॉप गर्ल्स का ग्रुप विवा तो याद ही होगा। ये ग्रुप एक बार फिर अपने मशहूर गाने जागो ज़रा से लौट आया है। इस लॉक डाउन ने हमें सबसे बड़ा उपहार दिया है नोस्टैल्जिया, जहां कोरोना वायरस के कारण हर कोई घर में रहने को मजबूर है वहीं बॉलीवुड और टेलीविजन हस्तियां अपनी पुरानी फोटो,  वीडियो पोस्ट कर पुरानी यादें ताज़ा कर रहे हैं और कुछ लोगों के लिए तो ये समय कई सालों का सबसे बड़ा रीयूनियन साबित हुआ है। हम बात कर रहे हैं विवा बैंड की जो 2002 में बना था जिसने काफी पॉपुलर हुआ लेकिन दुर्भाग्य से 3 साल बाद बंद हो गया था।

अनुष्का मनचंदा, नेहा भसीन, महुआ कामत और प्रीति महापात्रा के इस ग्रुप ने धूम मचा दी थी और अब ये पॉप गर्ल्स एक बार फिर अपने गाने से धूम मचा रही हैं।

लॉकडाउन के दौरान इन्होंने घर पर रहकर अपने सबसे मशहूर गानों में से एक जागो ज़रा गाया है। अनुष्का मनचंदा ने वापसी को इंडीकेट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा और इमोशनल पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा – “इतने साल हो गए और इतना हो गया, और आज भी, लोग मेरे पास आते हैं, हम सभी के पास, हमें बताने के लिए कि चिरायु का उनके लिए क्या मतलब था।”

इस ग्रुप को इंटरनेशनल टेलीविजन टैलेंट शो कोक पॉपस्टार के इंडियन वर्जन के पहले सीजन के विनर्स ने मिलकर बनाया था।

 

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER