इस बॉलीवुड एक्टर का निधन हुआ, माधुरी दीक्षित के साथ डेब्यू फिल्म में किया था काम

आज हम एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर के बारे में बात करने जा रहे है, जिन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत माधुरी दीक्षित की फिल्म से की थी। बता दे कि वह माधुरी दीक्षित की भी डेब्यू फिल्म ही थी। मगर अफ़सोस कि अब यह एक्टर इस दुनिया में नहीं रहा। जी हां इस बॉलीवुड एक्टर का निधन हो चुका है। दरअसल हम यहाँ जिस एक्टर की बात कर रहे है, उनका नाम तापस पाल था। जो मुख्य रूप से एक बंगाली एक्टर थे। यही वजह है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने केवल गिनी चुनी फिल्मों में ही काम किया था।

इस बॉलीवुड एक्टर का निधन

इस बॉलीवुड एक्टर का निधन हुआ.. 

अगर खबरों की माने तो तापस पाल का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। गौरतलब है कि निधन होने से पहले वह अपनी बेटी से मिलने के लिए मुंबई गए हुए थे और वापिस कोलकाता जाने के लिए रवाना हुए थे। मगर एयरपोर्ट पहुँचते ही उनके सीने में दर्द होने लगा। फिर जब उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया, तो सुबह करीब चार बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वही अगर हम इनके फ़िल्मी करियर की बात करे तो इन्होने माधुरी दीक्षित के साथ अबोध फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

इस बॉलीवुड एक्टर का निधन

यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि माधुरी दीक्षित की डेब्यू फिल्म भी अबोध ही थी। बहरहाल तापस पाल ने अपने तीस साल के करियर में कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया था। बता दे कि उनका कोई बेटा नहीं है, केवल एक बेटी ही है। जिसका नाम सोहिनी पाल है। फ़िलहाल तो इस बॉलीवुड एक्टर का निधन होने से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार उदास है। ऐसे में हम तो यही दुआ करते है कि ईश्वर इनकी आत्मा को शांति दे।

Summary
इस बॉलीवुड एक्टर का निधन हुआ, माधुरी दीक्षित के साथ डेब्यू फिल्म में किया था काम  Youth Express
Article Name
इस बॉलीवुड एक्टर का निधन हुआ, माधुरी दीक्षित के साथ डेब्यू फिल्म में किया था काम Youth Express
Description
आज हम एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर के बारे में बात करने जा रहे है, जिन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत माधुरी दीक्षित की फिल्म से की थी। बता दे कि वह माधुरी दीक्षित की भी डेब्यू फिल्म ही थी। मगर अफ़सोस कि अब यह एक्टर इस दुनिया में नहीं रहा। जी हां इस बॉलीवुड एक्टर का निधन हो चुका है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER