शिल्पा शिंदे से अफेयर की बात को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला ने दिया यह ब्यान

यूँ तो बिग बॉस सीजन 13 अब खत्म हो चुका है, लेकिन इस शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के मुद्दों का सिलसिला अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जी हां जैसा कि सब जानते है कि सिद्धार्थ शुक्ला का नाम न केवल बाहर बल्कि बिग बॉस के घर में भी कई लड़कियों के साथ जोड़ा जा चुका है। तो ऐसे में जब उनसे शिल्पा शिंदे से अफेयर को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने इसका बड़ी बखूबी से जवाब दिया। दरअसल शिल्पा शिंदे का कहना है कि वह साल 2011 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है। यह अनुभव उनके लिए काफी बुरा था, क्यूकि सिद्धार्थ उनके साथ अच्छा व्यव्हार नहीं करते थे।

शिल्पा शिंदे से अफेयर

शिल्पा शिंदे से अफेयर.. 

इसके इलावा एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे ने बताया था कि सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें लेकर काफी पोसेसिव थे। यही वजह है कि अगर कभी वह उनका फोन नहीं उठाती थी, तो सिद्धार्थ उन्हें काफी कुछ सुनाते थे। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा शिल्पा शिंदे ने यह भी कहा है कि सिद्धार्थ उन्हें गालियां देते थे और उन पर हाथ भी उठाते थे। आपको जान कर हैरानी होगी कि इस मुद्दे को लेकर शिल्पा शिंदे ने पुलिस में शिकायत भी की थी। वो इसलिए क्यूकि सिद्धार्थ ने उन्हें यह धमकी दी थी कि अगर वह सिद्धार्थ को छोड़ देंगी, तो सिद्धार्थ शुक्ला उन पर एसिड फेंक देंगे। यानि बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ शुक्ला पर हिंसा के इल्जाम लगाएं है।

शिल्पा शिंदे से अफेयर

हालांकि जब सिद्धार्थ से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने कहा कि वह शिल्पा शिंदे को अच्छी तरह से जानते है और शिल्पा उनकी अच्छी दोस्त है। इसलिए उन्हें नहीं लगता कि शिल्पा ऐसा कुछ कह सकती है। इसके साथ ही शुक्ला ने कहा कि वह अभी अभी बिग बॉस के घर से बाहर आएं है, तो उन्हें बाहर क्या चल रहा है, इस बारे में कुछ नहीं पता। इसलिए पहले उन्हें ये जानना होगा कि आखिर शिल्पा शिंदे से अफेयर की बात को लेकर किसने क्या कहा है, तभी वह इस मुद्दे को खत्म कर पाएंगे। दोस्तों आपको क्या लगता है कि क्या सच में सिद्धार्थ शुक्ला ने शिल्पा शिंदे के साथ ऐसा कुछ किया होगा, हमें आपके जवाब का इंतजार रहेगा।

Summary
शिल्पा शिंदे से अफेयर की बात को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला ने दिया यह ब्यान  Youth Express
Article Name
शिल्पा शिंदे से अफेयर की बात को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला ने दिया यह ब्यान Youth Express
Description
यूँ तो बिग बॉस सीजन 13 अब खत्म हो चुका है, लेकिन इस शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के मुद्दों का सिलसिला अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जी हां जैसा कि सब जानते है कि सिद्धार्थ शुक्ला का नाम न केवल बाहर बल्कि बिग बॉस के घर में भी कई लड़कियों के साथ जोड़ा जा चुका है। तो ऐसे में जब उनसे शिल्पा शिंदे से अफेयर को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने इसका बड़ी बखूबी से जवाब दिया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER