बाबा रामदेव के बारे में जाने कुछ खास और दिलचस्प बातें

बाबा रामदेव के बारे में

वैसे तो आपने बाबा रामदेव के बारे में बहुत सी बातें पढ़ी और सुनी होंगी, लेकिन जो बातें आज हम आपको बताने वाले है, उनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। जी हां आज हम आपको उनके जीवन से जुडी कुछ ऐसी बातों से रूबरू करवाना चाहते है, जिनसे आज तक हर कोई अनजान था। तो चलिए अब आपको बाबा रामदेव से जुडी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताते है।

बाबा रामदेव के बारे में

बाबा रामदेव के बारे में कुछ खास बातें.. 

1. गौरतलब है कि साल 1875 में दयानन्द सरस्वती जी द्वारा लिखी गई किताब सत्यार्थ प्रकाश का बाबा जी पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा था। इसी प्रभाव के चलते वह फोन पर कभी हैलो नहीं बोलते। जी हां हैलो की बजाय वह ओम का जाप करते है। बता दे कि रामप्रसाद बिस्मिल और सुभाष चंद्र बोस भी बाबा रामदेव के प्रेरणास्त्रोत रह चुके है। यहाँ तक कि बाबा रामदेव जी ने हिमालय की कंदराओं में मेडिटेशन और स्वानुशासन का अभ्यास करते हुए कई दिन बिताएं है।

2. इसके इलावा क्या आप ये बात जानते है कि बाबा रामदेव और पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण आपस में संस्कृत में बातें करते है। हालांकि ये बात अलग है कि जनता के सामने ये दोनों हिंदी में ही बातचीत करते है।

3. बता दे कि बाबा रामदेव हमेशा फर्श पर ही सोते है। हालांकि उनके कमरे में एक टीवी और पढ़ाई का टेबल जरूर है, लेकिन सोने के लिए वह बेड का इस्तेमाल नहीं करते।

4. गौरतलब है कि सभी तरह के प्रोडक्ट मार्किट में लाने के बाद अब बाबा रामदेव तीन हजार तरह के कपड़ों की वैरायटी भी मार्किट में लाने वाले है।

5. बता दे कि बाबा रामदेव जी सुबह तीन बजे उठ कर ही एक्सरसाइज करने लगते है और अठारह से बीस घंटे काम करते है। इसके साथ ही वह शाकाहारी है और अनाज की बजाय फलों तथा जूस का सेवन करते है।

6. इस बारे में बहुत कम लोग जानते है कि बाबा रामदेव पूरी तरह से स्वदेशी है। इसलिए वह आज भी महिंद्रा स्कॉर्पियों में ही आना जाना पसंद करते है। यहाँ तक कि फोन में भी वह माइक्रोमैक्स का इस्तेमाल करते है। तो ये है बाबा रामदेव के बारे में कुछ खास और दिलचस्प बातें, जिनसे हम आपको रूबरू करवाना चाहते है। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

Summary
बाबा रामदेव के बारे में जाने कुछ खास और दिलचस्प बातें  Youth Express
Article Name
बाबा रामदेव के बारे में जाने कुछ खास और दिलचस्प बातें Youth Express
Description
वैसे तो आपने बाबा रामदेव के बारे में बहुत सी बातें पढ़ी और सुनी होंगी, लेकिन जो बातें आज हम आपको बताने वाले है, उनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। जी हां आज हम आपको उनके जीवन से जुडी कुछ ऐसी बातों से रूबरू करवाना चाहते है, जिनसे आज तक हर कोई अनजान था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER