आमतौर पर हर गृहिणी अपने पति और बच्चों का खाना पैक करने के लिए फॉयल पेपर का इस्तेमाल ही करती है। जी हां पति या बच्चों के टिफिन में खाना पैक करने के लिए इसी पेपर का यूज़ किया जाता है। वैसे भी जब खाना पैक करने की बात आती है, तब हर किसी के दिमाग में सबसे पहले एल्युमीनियम पेपर का ख्याल ही आता है। मगर क्या आप जानते है कि ये पेपर आपकी सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता है। दरअसल हाल ही में इसे लेकर एक रिसर्च की गई थी। जिससे यह बात पता चली है कि एल्युमीनियम फॉयल पेपर में पैक्ड की गई चीजें खाने से कैंसर और दिल से जुडी बीमारियां होती है।
फॉयल पेपर का इस्तेमाल करने से बचे..
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि जब हम गर्म गर्म खाना फॉयल पेपर में पैक करते है, तब फॉयल पेपर के अंदर मौजूद खतरनाक तत्व पिघल कर खाने के द्वारा हमारे शरीर में चले जाते है। जिसके कारण हमारा शरीर कई खतरनाक बीमारियों का शिकार हो सकता है। बहरहाल अगर आप भी अपने पति और बच्चों का खाना फॉयल पेपर में पैक करती है, तो अब से जरा सावधान हो जाईये और फॉयल पेपर का इस्तेमाल करना बंद कर दीजिये। आपको जान कर हैरानी होगी कि एल्युमीनियम फॉयल पेपर में पैक्ड किया गया खाना खाने से अल्जाइमर और डिमनेशिया जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो सकती है।
हालांकि फॉयल पेपर एक ऐसी चीज है, जिसका यूज़ रोजमर्रा के जीवन में बहुत से लोग करते है। मगर जब यही चीज हमारे शरीर को नुक्सान बनने का कारण बन रही है, तो हम इसका इस्तेमाल करना बंद भी कर सकते है। यही हमारे स्वास्थ्य के लिए सही है। फिर भी अगर आपको फॉयल पेपर में खाना पैक करने की जरूरत पड़े, तो ज्यादा गर्म खाना इसमें पैक न करे। हमेशा अच्छी क्वालिटी का फॉयल पेपर ही लीजिये और एसिटिक चीजों को फॉयल पेपर में न रखे। दोस्तों अगर थोड़ी सी सावधान बरतने से हमारा स्वास्थ्य सही रह सकता है, तो ऐसी सावधानी बरतने में कोई बुराई नहीं है।



