बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को लेकर बुरी खबर आई सामने

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर

बता दे कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अभी कुछ ही महीने पहले अपना इलाज करवा कर भारत वापिस लौटे है। तो वही अब उन्हें लेकर एक और बुरी खबर सामने आई है। यहाँ गौर करने वाली बात तो ये है कि एक तरफ ऋषि कपूर के घर में शादी और एंटरटेनमेंट का माहौल बना हुआ है। वही दूसरी तरफ ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती है। जी हां अगर खबरों की माने तो कपूर साहब की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गौरतलब है कि बीते रविवार को ऋषि कपूर को दिल्ली में स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ी.. 

इस बारे में डॉक्टर्स का कहना है कि इन्फेक्शन के कारण ऋषि कपूर की हालत खराब हो गई थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाना जरूरी था। अब ये तो सब को मालूम ही है कि ऋषि कपूर अपनी कैंसर की बीमारी का इलाज करवाने के लिए न्यूयार्क गए हुए थे। ऐसे में जब उनका इलाज पूरा हो गया तो वह भारत आ गए। मगर शायद उसी बीमारी के कारण उनके शरीर में इन्फेक्शन हो गया था। बहरहाल इस मुश्किल परिस्थिति में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह, बेटा रणबीर कपूर और उनकी होने वाली बहु आलिया भट्ट भी मौजूद थे।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर

हालांकि इस बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर ने बताया कि उनके शरीर में इन्फेक्शन जरूर हो गया था, लेकिन फ़िक्र करने की कोई बात नहीं है, क्यूकि अब वह काफी ठीक है। इसके इलावा ऋषि कपूर ने कहा कि शायद बढ़ते प्रदूषण के कारण ऐसा हो गया था। फ़िलहाल बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है और अगर हम उनके फ़िल्मी करियर की बात करे तो ऋषि कपूर जल्दी ही दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।

Summary
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को लेकर बुरी खबर आई सामने  Youth Express
Article Name
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को लेकर बुरी खबर आई सामने Youth Express
Description
बता दे कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अभी कुछ ही महीने पहले अपना इलाज करवा कर भारत वापिस लौटे है। तो वही अब उन्हें लेकर एक और बुरी खबर सामने आई है। यहाँ गौर करने वाली बात तो ये है कि एक तरफ ऋषि कपूर के घर में शादी और एंटरटेनमेंट का माहौल बना हुआ है। वही दूसरी तरफ ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER