श्रेयस अय्यर के शानदार शतक के बावजूद कीवी टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला

श्रेयस अय्यर के शानदार शतक के बावजूद आज मेजबान न्यूजीलैंड टीम ने भारत को 4 विकेट से पहले एकदवसीय मुकाबले में हरा दिया है। तीन मैचों के इस सीरीज में न्यूजीलैंड टीम 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का अगला मैच 8 फरवरी को आकलैंड में खेला जाएगा।

टॉस न्यूजीलैंड टीम ने जीता

 

इस मुकाबले में कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए लेकिन भारतीय गेंदबाज भी प्रभावी नहीं दिखे।

 

भारत की पारी

 

ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने श्रेयस अय्यर (103) के शतक, केएल राहुल (नाबाद 88 रन) और विराट कोहली (51) के अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के खोकर 347 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से टिम साउदी ने 2 विकेट अपने नाम किए।

 

 

न्यूजीलैंड की पारी

मेजबान कीवी टीम ने 48.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 348 रन बना लिए और मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड की ओर से रोस टेलर ने नाबाद 109 रन की पारी खेली, जबकि हेनरी निकोल्स ने 78 रन और कप्तान टॉम लैथम ने 69 रन की पारी खेली। इनके अलावा मार्टिन गप्टिल 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, भारत की ओर से कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले, जबकि जसप्रीत बुमराह का विकेट का कॉलम खाली रहा।

 

श्रेयस अय्यर के शतक ने जीता भारतीयों का दिल

 

 

भारतीय टीम के लिए पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने भारतीय पारी की शुरुआत की। यो दोनों ही बल्लेबाज अपना पहला वनडे मैच खेलने उतरे थे। भारत को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा जब वो विकेट के पीछे टॉम लेथम द्वारा 20 रन से स्कोर पर कैच किए गए। भारत का दूसरा विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा 32 रन के स्कोर पर वो टिम साउथी की गेंद पर टॉम ब्लंडेल को कैच दे बैठे।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर का 58वां अर्धशतक जड़ा। 61 गेंदों में 6 चौकों की मदद से उन्होंने 50 रन बनाए। हालांकि, 51 रन के निजी स्कोर पर वे ईश सोढ़ी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद पारी को केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने संभाला। इसी बीच श्रेयस अय्यर ने 101 गेंदों में अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। हालांकि, 103 रन के स्कोर पर वे आउट हो गए। श्रेयस अय्यर का यह पहला अंतरराष्ट्रीय शतक है। अय्यर के इस शतक ने सभी भारतीयों का दिल जीत लिया। लोग उन्हें सर्वश्रेष्ठ 4 के रूप में बताने लगे हैं।

 

श्रेयस अय्यर के

 

भारत का प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड का प्लेइंग इलेवन

मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, टॉम लेथम (कप्तान, विकेटकीपर), टॉम ब्लंडेल, रॉस टेलर, जेम्स नीशम, कॉलिन डि ग्रांडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, हेमिश बेनेट।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER