न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुआ भारतीय टीम का यह खिलाडी, कही आपका तो फेवरेट नहीं था

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर

बता दे कि इन दिनों भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई हुई है और वहां अपने बल्ले का खूब जौहर दिखा रही है। दरअसल बात ये है कि भारत की इंडिया ए टीम न्यूजीलैंड की ए टीम के साथ तीन वन डे मैचों की श्रृंखला खेल रही है। तो वही दूसरी तरफ भारतीय टीम न्यूजीलैंड की टीम के साथ पांच टी ट्वेंटी मैचों की श्रृंखला खेल रही है। हालांकि इसी बीच भारतीय टीम का एक खिलाडी न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो चुका है। अब ये खिलाडी कौन है, वो आप खुद ही पढ़ लीजिये। गौरतलब है कि इस खिलाडी को किसी और वजह से नहीं बल्कि चोट लगने के कारण ही बाहर किया गया है।

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुआ यह भारतीय खिलाडी.. 

इस खिलाडी का नाम खलील अहमद है। जो इंडिया ए टीम की तरफ से छब्बीस जनवरी को तीसरा वन डे मैच खेलने वाला था, लेकिन अब इस खिलाडी को वापिस भारत भेजने की तैयारी की जा चुकी है। वैसे भी क्रिकेट के नियमों के अनुसार जब कोई खिलाडी खेलने की स्थिति में न हो, तब उसे टीम में शामिल नहीं किया जा सकता। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि खलील बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है। तो ऐसे में उनके हाथ की कलाई में जबरदस्त चोट लगी है। जिसके कारण उनका खेल पाना मुमकिन नहीं है।

बता दे कि भारत वापिस लौटने के बाद एनसीए में उनकी देखभाल की जाएगी। मगर फ़िलहाल तो भारतीय टीम का यह खिलाडी न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो चुका है और भारत लौट चुका है। हालांकि अगर हम खलील अहमद के खेल की बात करे तो उन्होंने पहले वन डे में दो विकेट लिए थे। यहाँ तक कि पहले वार्मअप मैच में उन्होंने चार विकेट लिए थे। इसका मतलब ये है कि खलील अहमद को चोट लगने से इंडिया ए टीम को थोड़ा नुक्सान तो हो सकता है। बहरहाल हम तो यही उम्मीद करते है कि भारतीय टीम का यह खिलाडी जल्दी से ठीक हो जाएँ और इंडिया ए टीम हर मैच में जीत हासिल करे।

Summary
न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुआ भारतीय टीम का यह खिलाडी, कही आपका तो फेवरेट नहीं था  Youth Express
Article Name
न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुआ भारतीय टीम का यह खिलाडी, कही आपका तो फेवरेट नहीं था Youth Express
Description
बता दे कि इन दिनों भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई हुई है और वहां अपने बल्ले का खूब जौहर दिखा रही है। दरअसल बात ये है कि भारत की इंडिया ए टीम न्यूजीलैंड की ए टीम के साथ तीन वन डे मैचों की श्रृंखला खेल रही है। तो वही दूसरी तरफ भारतीय टीम न्यूजीलैंड की टीम के साथ पांच टी ट्वेंटी मैचों की श्रृंखला खेल रही है। हालांकि इसी बीच भारतीय टीम का एक खिलाडी न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो चुका है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER