वैसे तो वर्तमान समय में प्रदूषण भरे वातावरण को खुशनुमा बनाने के लिए हम सब को पेड़ पौधे जरूर लगाने चाहिए। मगर इन पेड़ पौधों को लगाने की वजह केवल वातावरण को ही खुशनुमा बनाना नहीं है, बल्कि इससे और भी कई सारे लाभ होते है। जी हां इस लाभ को हासिल करने के लिए घर में ये 3 पौधे जरूर लगाएं और खूब लाभ कमाएं। अब जाहिर सी बात है कि घर में पौधे लगाने से एक तो आपके घर का वातावरण काफी शांत रहेगा और दूसरी बात ये है कि इससे आपके मन को भी काफी सुकून मिलेगा। तो चलिए अब आपको इन तीन पौधों के बारे में बताते है।
ये 3 पौधे जरूर लगाएं घर में..
तुलसी का पौधा.. बता दे कि तुलसी का पौधा तो हर व्यक्ति को अपने घर में लगाना चाहिए। वो इसलिए क्यूकि हिन्दू संस्कृति के अनुसार इस पौधे को काफी पवित्र माना जाता है। इसके इलावा हर रोज इस पौधे की पूजा भी करनी चाहिए। आप इस पौधे को पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में भी रख सकते है। इससे आपके घर में सुख और शांति का वास होगा।
मनी प्लांट का पौधा.. गौरतलब है कि घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। वैसे तो आपको इस पौधे के नाम से ही पता चल गया होगा कि इसे घर में लगाने से धन में वृद्धि होती है। यानि इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरती है। आप चाहे तो इसे पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में भी लगा सकते है।
नीम का पेड़.. बता दे कि घर में नीम का पेड़ या नीम का पौधा लगाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। दरअसल इस पौधे में कई तरह के औषधीय गुण पाएं जाते है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस पौधे से केवल उसी घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिसके घर में यह पौधा होता है। यानि अगर आप नीम का पेड़ नहीं लगाना चाहते तो नीम का छोटा सा पौधा भी लगा सकते है। फ़िलहाल तो घर में ये 3 पौधे जरूर लगाएं और इनके इलावा अगर आप दूसरे पौधे लगाना चाहते है तो वो भी जरूर लगाएं।


