टीवी देखना होगा और भी सस्ता, अब 12 रुपये में देखे महीने भर टीवी- पढ़े

TV channels new Rate 

खुशखबरी! अब काम दाम में देख सकते है टीवी। बता दे, टेलिकॉम रेग्युलेटर TRAI ने केबल टीवी और डीटीएच यूजर्स को नए साल का तोहफा दिया है। नियामक ने पेड चैनल्स के दाम काम कर दिए है. अब केबल टीवी यूजर काम पैसे में महीने भर टीवी देख सकते है. जो पेड चैनल आप पहले 19 रूपए में देखते  थे अब आपको उसके लिए सिर्फ 12 रूपए ही देना होगा। इस बात की  जानकारी TRAI के चेयरमैन आर एस शर्मा ने दी है. तो चलिए आपको TV channels new Rate  से जुडी पूरी जानकरी बता दे.

TV channels new Rate 

 

इस दिन से लागु होगा TV channels new Rate

टीवी चैनल के दर को काम करने के बाद सर्विस प्रोवाइडर किसी भी चैनल के लिए अधिकतम Rs 12 प्रति महीने की दर से ही चार्ज कर सकती है। पहले ये दर Rs 19 थी। नए दर के अनुसार, अब सर्विस प्रोवाइडर द्वारा दिए जा रहे चैनल बुके में किसी भी चैनल को तब ही शामिल किया जाएगा, जब उसकी दर Rs 12 या उससे कम हो।

आपको  बता दे की TV channels new Rate लागु होने के बाद यूजर्स को Rs 130 में 100 फ्री चैनल्स की जगह अब 200 फ्री टू एयर चैनल्स दिखाए जाएंगे। पहले इस पैकेज में 100 फ्री-टू-एयर चैनल्स ऑफर किए जाते थे। आज की गई नई घोषणा में TRAI ने Rs 12 से ज्यादा कीमत वाले चैनल्स को बुके लिस्ट से बाहर रखने का आदेश जारी किया है। इन चैनल्स को ग्राहक स्टैंड अलोन के तौर पर सब्सक्राइब कर सकेंगे। TRAI ने इसके लिए केबल और DTH ऑपरेटर्स को 15 जनवरी तक वेबसाइट पर जानकारी डालने के लिए भी कहा है।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, TRAI ने पिछले साल से केबल टीवी और डीटीएच के लिए नई टैरिफ व्यवस्था लागू की थी। जिसमें दर्शक केवल उन्ही चैनल्स के लिए भुगतान करेंगे, जिन चैनल्स को वो देखना चाहते हैं। इस नई व्यवस्था के लागू होने से पहले दर्शकों या यूजर्स को हर चैनल ब्रॉडकास्टर्स पैकेज में मिलते थे। जिसकी वजह से ग्राहकों को उन चैनल्स के लिए भी भुगतान करना होता था, जिन्हें वो नहीं देखते थे। TV channels new Rate व्यवस्था लागू होने के बाद ग्राहकों को Rs 130 एवं टैक्स प्रति महीने की दर से भुगतान कर रहे हैं। जिसमें उन्हें 100 चैनल्स फ्री में दिखाए जा रहे हैं। इसके अलावा अगर कोई दर्शक पेड चैनल को अपने पैकेज में जोड़ना चाहते हैं तो उन्हें हर चैनल की दर के हिसाब से भुगतान करना होगा। यह प्लान 1 मार्च 2020 से लागु किया जाएगा।

 

टेक्नोलॉजी से  जुडी खबर Youth EXpress  पर. 

Summary
TV channels new Rate, अब 12 रुपये में देखे महीने भर टीवी- Youth EXpress
Article Name
TV channels new Rate, अब 12 रुपये में देखे महीने भर टीवी- Youth EXpress
Description
TRAI ने केबल टीवी और डीटीएच के दाम काम कर दिए है.TV channels new Rate  लागु होने के बाद जो चैनल 19 रूपए में देखते  थे वो 12 रूपए में देख सकते है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER