दीपिका पादुकोण की जिस फिल्म का हर किसी को इंतजार था, वह फिल्म रिलीज़ हो चुकी है। जी हां हम यहाँ दीपिका पादुकोण की एसिड अटैक मुद्दे पर बनी फिल्म छपाक की बात कर रहे है। जो दस जनवरी को रिलीज़ हो चुकी है। हालांकि छपाक फिल्म के असली किरदार और उनके असली नाम को फेर बदल करके दर्शकों के सामने पेश किया गया है। इसलिए आज हम आपको उन किरदारों से रूबरू करवाना चाहते है, जो असल जिंदगी में इस फिल्म का अहम हिस्सा है।
छपाक फिल्म के असली किरदार है ये..
लक्ष्मी अग्रवाल.. ये वो है जिनकी असल जिंदगी की कहानी पर यह फिल्म बनाई गई है। छपाक फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया है और इस फिल्म में उनका नाम लक्ष्मी न हो कर मालती रखा गया है। ये वही है जिन पर एसिड अटैक हुआ था।
अलोक दीक्षित.. बता दे कि फिल्म में इनका नाम अमोल रखा गया है। यह किरदार विक्रांत मेसी ने निभाया है। जो फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल यानि दीपिका को सपोर्ट करते हुए नजर आते है। यही फिल्म के लीड हीरो है।
नदीम खान.. गौरतलब है कि फिल्म में नदीम खान जिसने लक्ष्मी अग्रवाल पर एसिड से अटैक किया था उसे बशीर शेख का नाम दिया गया है। यह किरदार विशाल दहिया ने निभाया है। जो फिल्म में खलनायक के रूप में नजर आ रहे है।
अपर्णा भट.. ये वो है जिन्होंने लक्ष्मी अग्रवाल का केस लड़ा था। इस फिल्म में इनका नाम अर्चना रखा गया है और इनका असली नाम मधुरजीत सरघी है। यानि मधुरजीत सरघी ने फिल्म में लक्ष्मी की वकील का किरदार निभाया है। तो ये है छपाक फिल्म के असली किरदार और उनके असली नाम, जिनसे हम आपको रूबरू करवाना चाहते थे। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।


