अचानक चक्कर आने की वजह हो सकती है ये तीन बीमारियां, भूल कर भी न करे नजरअंदाज

अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से एकदम स्वस्थ हो और फिर भी आपको अचानक चक्कर आने लगे तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वैसे भी आज कल काम का तनाव इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि हम स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी चीज को अनदेखा नहीं कर सकते। बता दे कि अचानक चक्कर आने की वजह ये तीन बीमारियां भी हो सकती है। इसलिए अगर कभी आपको ऐसा लगे कि आपको बिना वजह चक्कर आ रहे है या किसी तनाव की वजह से आपको बुरा महसूस हो रहा हो तो आपको फ़ौरन डॉक्टर के पास जाना चाहिए। तो चलिए अब आपको उन तीन बीमारियों के बारे में भी बताते है, जिनके कारण आपको चक्कर आ सकते है।

अचानक चक्कर आने की वजह

अचानक चक्कर आने की वजह हो सकती है ये तीन बीमारियां.. 

एनीमिया की बीमारी .. गौरतलब है कि शरीर में खून की कमी होने से यह बीमारी हो सकती है। इस बीमारी के कारण शरीर एकदम थका हुआ और काफी कमजोर महसूस करने लगता है। अगर आपको भी ऐसा कुछ महसूस हो तो आपको सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और फिर पौष्टिक भोजन खाना चाहिए।

माइग्रेन की बीमारी.. बता दे कि इससे ब्रेन में दर्द होने की समस्या भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में इंसान के शरीर में बिलकुल भी ताकत नहीं रहती। यहाँ तक कि इसका असर हमारे सोचने समझने की शक्ति पर भी पड़ता है और कई बार व्यक्ति को बहुत ज्यादा चक्कर आने लगते है । तो ऐसी स्थिति में आपको ज्यादा समय न गंवाते हुए तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

अचानक चक्कर आने की वजह

हृदय संबंधी बीमारी.. बता दे कि जब किसी व्यक्ति का हृदय ठीक तरह से काम नहीं करता तो इससे हृदय की कार्य प्रणाली पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके इलावा ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन भी सही तरह से नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को चक्कर आना लाजिमी है। बहरहाल ये तीन बीमारियां अचानक चक्कर आने की वजह हो सकती है और आपको इन्हें नजरअंदाज करने की बजाय डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Summary
अचानक चक्कर आने की वजह हो सकती है ये तीन बीमारियां, भूल कर भी न करे नजरअंदाज  Youth Express
Article Name
अचानक चक्कर आने की वजह हो सकती है ये तीन बीमारियां, भूल कर भी न करे नजरअंदाज Youth Express
Description
अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से एकदम स्वस्थ हो और फिर भी आपको अचानक चक्कर आने लगे तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वैसे भी आज कल काम का तनाव इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि हम स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी चीज को अनदेखा नहीं कर सकते। बता दे कि अचानक चक्कर आने की वजह ये तीन बीमारियां भी हो सकती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER