बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के घर 27 दिसंबर को एक खुशखबरी आई है। खुशखबरी ये कि उनकी बहन अर्पिता खान ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। यानी अर्पिता और आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। आयुष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बेटी का नाम आयत बताया था। और हाल ही में आयुष ने अपनी बेटी आयत की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जो की बहुत खूबसूरत है।
आपको बता दें कि अभिनेता सलमान खान के फैंस की बेसब्री खत्म हुई क्योंकि आयुष शर्मा ने अपनी प्यारी सी बेटी आयत की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। आपको बता दें अर्पिता खान और आयुष शर्मा दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बने हैं। सलमान खान को उनके 54वां जन्मदिन ये दोहरी खुशी मिली।
सलमान को जब ये नायाब तोहफा मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उन्होनें मीडिया से भी अपनी खुशी बांटी थी। सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, आज से 27 दिसंबर के मायने बदल गए। अब ये दिन उनका नहीं आयत का जन्मदिन होगा। आयत, खान परिवार के लिए नायाब तोहफा हैं। क्योंकि खान परिवार में लड़कों की भरमार है। सिवाय, अलवीरा अग्निहोत्री की बेटी के।
अर्पिता की बच्ची के लिए सुझाए गए थे ये दो नाम

बता दें कि अर्पिता चाहती थीं कि वो अपने भाई के बर्थडे पर ही बच्चे को जन्म दें इसलिए उन्होनें सी-सेक्शन से बेटी को जन्म दिया। अर्पिता और आयुष ने साल 2014 में शादी की थी। इस कपल को पहला बेटा आहिल 2016 में हुआ था। आयुष शर्मा ने फिल्म लवयात्री से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ वरीना हुसैन थीं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

