बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में धड़क फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद से वे अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। गुंजन सक्सेना बायोपिक में तो वो काम कर ही रही हैं। इसके अलावा वे राजकुमार राव के साथ रुहीआफ्जा मूवी में दिखेगीं। वहीं चर्चा तो ये भी चल रही है कि वे करण जौहर के अपकमिंग प्रोजेक्ट तख्त और दोस्ताना2 में नज़र आएंगी। आपको बता दें कि अपने फिल्मी करियर के साथ ही साथ जाह्नवी कपूर का नाम धड़क एक्टर ईशान खट्टर के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि, अब जाह्नवी ईशान के साथ अपने डेटिंग अफवाहों के बारे में बात की है। नेहा धूपिया के चैट शो के नो फिल्टर नेहा में जाह्नवी ने ईशान और अपने रिलेशनशिप के बारे में बड़ा ही शॉकिंग जवाब दिया है।
जाह्नवी ने की ईशान की तारीफ
शो में नेहा का सवालों का जवाब देते हुए जाह्नवी ने कहा कि, ईशान सिर्फ मेरा दोस्त है। क्योंकि हमारे बीच झगड़े ज्यादा होते हैं। जब भी हम मिलते हैं वहीं जमकर मस्ती करने लगते हैं। ईशान की तारीफ करते हुए जाह्नवी ने कहा कि, उनके इरादे और दिल काफी साफ है और उनकी आंखें मन मोहने वाली हैं। इसी कड़ी में, ईशान के संग रिलेशनशीप के बारें में सवाल किया गया तो जाह्नवी ने कहा कि, मैं किसी को भी डेट नहीं कर रही हूं, फिलहाल मैं अभी सिंगल हूं।
शॉट्स पहनना पसंद करतीं है जाह्नवी
इसी दौरान जब जाह्नवी से जिम में शॉट्स पहनने के बारे में पूछा गया तो उन्होनें कहा कि, मैं लोगों के ट्रोलिंग करने की परवाह नहीं करती हूं। क्योंकि जब मैं पैंट पहनती हूं तो मुझे हमेशा फिसलने का डर बना रहता है। इसलिए मैं शॉट्स पहनना ज्यादा पसंद करती हूं। मेरे जिम शॉर्ट्स को देखकर लोग अक्सर टिप्पणी करते हैं हालांकि कि कुछ लोगों को खुशी होती है और मैं वास्तव में एक ऐसी जगह पर पहुंच गई हूं, जहां मैं कुछ प्यारे-प्यारे लोगों से खुश हूं। इसलिए अब परवाह नहीं करती।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


