कार्तिक आर्यन बने सेंटा, पूछा किस किस को चाहिए गिफ्ट

सेंटा

इन दिनों सभी पर क्रिसमस का खुमार छाया हुआ है। आम इंसान हो या बॉलीवुड सेलेब्स सभी क्रिसमस के लिए तैयारी कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने भी इस मौके पर अपनी फोटो शेयर की है। फोटो में कार्तिक ने सेंटा की कैप पहनी है और उनके चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल दिख रही है। कार्तिक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘डरना क्यों जब सेंटा यहां है। किस किस को गिफ्ट चाहिए’।

सेंटाकार्तिक के इस पोस्ट पर दीपिका ने कमेंट किया, मुझे चाहिए… जाकर छपाक देखिए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म छपाक में नज़र आएंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे सोशल मीडिया पर तगड़ा रिस्पांस मिला था।

दीपिका ने की थी कार्तिक आर्यन से उनके डांस स्टेप्स सीखाने कि रिक्वेस्ट

सेंटाआपको बता दें कि पिछले दिनों दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन से रिक्वेस्ट की थी कि वो उन्हें धीमे-धीमे वाला उनका स्टेप सिखाएं, और कार्तिक ने ऐसा किया भी। उन्होनें एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म पति पत्नी और वो के गाने पर किया गया डांस स्टेप सिखाया।

बता दें कि इन दिनों दीपिका अपनी फिल्म छपाक को लेकर काफी जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। गौरतलब है कि मेघना गुल्जार के निर्देशन में बनी छपाक एक एसिड अटैक सर्वाइवर के जीवन और संघर्ष पर आधारित है। छपाक में दीपिका को तैयार करने के लिए प्रोस्थेटिक्स मेकअप का इस्तेमाल किया गया। इस बारें में दीपिका ने कहा, मैनें पहली बार जब प्रोस्थेटिक्स मेकअप होने के बाद अपने आपको शीशे में देखा, मुझे लगा मैं ये किरदार जी रही हूं। उस दिन मुझे पता चल गया कि इस किरदार को निभाने के लिए क्या क्या करने की जरूरत है।

छपाक 10 जनवरी 2020 में रिलीज होगी। दीपिका के साथ इस फिल्म में विक्रांत मैसी में मुख्य किरदार में नज़र आएंगे।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
कार्तिक आर्यन बने सेंटा, पूछा किस किस को चाहिए गिफ्ट - Youth Express
Article Name
कार्तिक आर्यन बने सेंटा, पूछा किस किस को चाहिए गिफ्ट - Youth Express
Description
कार्तिक आर्यन ने भी इस मौके पर अपनी फोटो शेयर की है। फोटो में कार्तिक ने सेंटा की कैप पहनी है और उनके चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल दिख रही है। कार्तिक ने
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER