बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस के बारे में ऐसी बहुत सी बातें होती है जो उनके फैंस उनके बारे में जानने की कोशिश करते है। खास करके उनके मोबाइल और मोबाइल नंबर के बारे में तो हर कोई जानने की इच्छा रखता है। मगर आज हम उस बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बात करना चाहते है जिन्होंने एक फोटोग्राफर के मोबाइल में दिलचस्पी दिखाई है। जी हां जब दीपिका को पसंद आई मीडिया फोटोग्राफर के फोन की यह चीज़, तो उन्होंने सामने से उस चीज़ को मांग लिया। दरअसल हाल ही में उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की काफी बड़ी और महंगी एक्ट्रेस है, लेकिन वो भी तो एक इंसान ही है। ऐसे में अगर उनकी आँखों को कोई चीज़ भा जाएँ तो वह उसकी तारीफ किए बिना कैसे रह सकती।
दीपिका को पसंद आई मीडिया फोटोग्राफर के फोन की यह चीज़..
बस ऐसा ही कुछ इस फोटोग्राफर के फोन को लेकर हुआ। बता दे कि दीपिका का यह वीडियो उनके ही फैन पेज ने शेयर किया है। इसके इलावा जिस जगह से यह वीडियो सामने आया है, वहां दीपिका अपनी आने वाली फिल्म छपाक का प्रमोशन करने के लिए गई थी। तभी उनकी नजर मीडिया फोटोग्राफर के फोन के कवर पर गई। केवल इतना ही नहीं इसके बाद दीपिका उनसे कवर भी मांगती है और उसे इस्तेमाल करने के लिए भी पूछती है।
https://www.instagram.com/p/B6VuhbWgMFC/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B6WPXulgMXQ/
https://www.instagram.com/p/B6VV_KOAZ6_/
https://www.instagram.com/p/B6VKtWMgHAg/
फिर जब दीपिका कहती है कि क्या मैं इस कवर को इस्तेमाल कर सकती हूँ, तो इसके जवाब में फोटोग्राफर कहता है कि आप रख लीजिये यह कवर। हालांकि इसके बाद दीपिका हँसते हुए नहीं बोल कर आगे चली जाती है। वही फोटोग्राफर कहता है कि वह उनके बर्थडे पर उन्हें यह कवर देगा, जो दस तारीख को है। ऐसे में दीपिका उनसे कहती है कि नहीं पांच तारीख को है। आप इसका पूरा वीडियो यहाँ देख सकते है। गौरतलब है कि जब दीपिका को पसंद आई मीडिया फोटोग्राफर के फोन की यह चीज़, तो वह फोटोग्राफर भी बड़े प्यार से उन्हें वह चीज़ देने के लिए तैयार हो गया।


