बता दे कि पिछले कई दिनों से एक एप काफी चर्चा में है और आज हम आपको उसी एप से रूबरू करवाना चाहते है। जी हां अगर खबरों की माने तो कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी वाड्रा का वाट्सएप अकाउंट हैक हो गया था। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी के साथ ऐसा हुआ हो। इससे पहले भी कई सेलिब्रिटी के सोशल अकाउंट हैक किए जा चुके है। इसके इलावा जिस एप के बारे में हम बात कर रहे है, उससे आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। इसलिए अगर आपके फोन में यह एप है तो इसे फ़ौरन हटा दीजिये। गौरतलब है कि यह एंड्राइड एप लोगों के मोबाइल की जासूसी करने का काम करती है।
बैंक खाता खाली हो सकता है इस एप से..
दरअसल यह एक कीबोर्ड एप है। जिसे लाखों लोगों द्वारा बाकी एप्स की तरह डाउनलोड किया गया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि यह कीबोर्ड एप यूजर्स की मर्जी के बिना ही यूजर्स के फोन से बैंकिंग एप और डिजिटल पेमेंट वॉलेट से प्रीमियम कंटेंट एसेस कर रही है। वही अगर खबरों की माने तो अब लोगों को खुद ये समझ नहीं आ रहा कि उनके खाते से पैसे गायब कैसे हो रहे है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, ये हम नहीं कह सकते। मगर फिर भी आज कल डिजिटल का जमाना है।
तो ऐसे में अगर आप थोड़ी सी सावधानी बरतेंगे तो इसमें आपका कोई नुक्सान नहीं होगा, बल्कि फायदा ही होगा। हो सकता है कि इस जानकारी में सच्चाई हो। वैसे जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि इस एप का नाम आई टाइप है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इतना फ्रॉड होने के बावजूद भी यह एप्लीकेशन डाउनलोड प्ले स्टोर में मौजूद है। बहरहाल इस एप से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है या नहीं ये तो हम नहीं कह सकते। मगर इतना जरूर है कि अगर आपके मोबाइल में यह एप है तो इसे आज ही हटा दीजिये।


