विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी से 11 दिसंबर की शाम तब सस्पेंस खत्म हुआ, जब अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटो शेयर की। दोनों एक दूसरे के साथ इटली में शादी के बंधन में बंध गये।
शादी के मौके पर विराट-अनुष्का की ड्रेस से लेकर वेडिंग प्वांइट की सजावट तक सब कुछ बहुत खास था। जिस रिजॉर्ट में दोनों की शादी हुई वहां भव्य इंतजाम किए गये थे। इस रिजॉर्ट को सजाने का काम डिजाइनर देविका नारायण के जिम्मे था। लखनऊ की रहने वाली देविका मशहूर वेडिंग डिजाइनर हैं। विराट-अनुष्का की शादी के अनमोल पलों को कैमरे में कैद किया देविका के पति जोसेफ राधिक ने। जोसेफ फेमस फोटोग्राफर हैं। उनकी खींची फोटो को ही विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विराट-अनुष्का की वेडिंग ड्रेस भी उनके फैंस में काफी लोकप्रिय हुई। शादी के जोड़े में दोनों की खूब तारीफ हुई। दोनों की ड्रेस फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन की थी। मेहंदी और सगाई में भी दोनों ने सब्यसाची की डिजाइन की ड्रेस पहनी।
