क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (विराट-अनुष्का) की शादी के बाद अब उनकी रिसेप्शन की खबरें चर्चा में बनी हैं। दिल्ली और मुम्बई दोनों जगहों के मेहमानों के लिए दो अलग-अलग रिसेप्शन होंगे। इन पार्टियों के लिए तैयारियां भी बेहद खास अंदाज में हो रही हैं।

विराट कोहली और अनुष्का के परिवार और अन्य करीबियों के लिए पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा। विराट दिल्ली के रहने वाले हैं इसलिए ऐसा माना उनके सभी करीबी लोग इस पार्टी में शामिल होंगे। इस रिसेप्शन का कार्ड भी काफी चर्चा बटोर रहा है। कार्ड के साथ सबको एक पौधा भेजा गया है और लोगों से पेड़-पौधे लगाने का आग्रह किया जा रहा है। दोनों का दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुम्बई में आयोजित होगा। लोवर परेल के रिजस होटल में ये रिसेप्शन पार्टी रखी गयी है। ये रिसेप्शन खास तौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के लिए दिया जा रहा है। दोनों की वेडिंग प्लानर देविका नारायण ने इस शादी को सीक्रेट इंडियन वेडिंग बताया है। उन्होंने बताया कि इस शादी की प्लानिंग करते समय हमारे सामने सबसे पहली शर्त शादी की गोपनीयता बनाए रखना था।