बॉलीवुड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी अपने जमाने की बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। हालांकि अब वह बॉलीवुड की दुनिया से दूर है। मगर एक समय ऐसा भी था जब वह बॉलीवुड की हर दूसरी फिल्म में नजर आती थी। बता दे कि वह कामचोर और घायल जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि मौसमी चटर्जी की बेटी पायल अब इस दुनिया में नहीं रही। जी हां बीते दिन उनकी बेटी का निधन हो चुका है। वही अगर खबरों की माने तो मौसमी चटर्जी ने पायल की मौत को लेकर कई बातों का खुलासा किया है। दरअसल पायल काफी समय से ही बीमार चल रही थी।
मौसमी चटर्जी की बेटी का हुआ निधन..
आपको जान कर हैरानी होगी कि उन्हें जुवेनाइल डायबिटीज थी। यही वजह है कि पिछले दो सालों से वह अस्पताल के चक्कर लगा रही थी। यहाँ तक कि पिछले साल वह कोमा में भी चली गई थी। गौरतलब है कि पायल की शादी डिकी सिन्हा से हुई थी। जो खराब तबियत होने के बावजूद भी अपनी पत्नी पायल को घर ले आएं थे। ऐसे में मौसमी चटर्जी और उनके पति ने अपने दामाद पर बेटी की सही देखरेख न करने के इल्जाम लगाएं थे। तब उनका कहना था कि डिकी सिन्हा ने पायल का फिजियोथेरेपी ट्रीटमेंट बंद करवा दिया था। बता दे कि मौसमी चटर्जी और उनके पति बॉम्बे हाई कोर्ट तक भी गए थे। ऐसे में मौसमी चटर्जी की बेटी की देखभाल करने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई थी।


