टीवी के फेमस शो मेरे अंगने में नज़र आई अभिनेत्री चारू असोपा अभी पांच महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधी हैं। उनकी शादी फेमस बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन से हुई हैं। शादी के कुछ दिनों बाद वो हनीमून मनाने स्विट्ज़रलैंड भी गई थीं। और अभी पिछले कई दिनों से वो अपने छोटे भाई की शादी में भाग लेने के लिए राजस्थान में मौजूद थीं। शादी के बाद से ही चारू छोटे पर्दे से दूर नज़र आ रहीं हैं। लेकिन अब उन्होनें सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी हैं। वो जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो से एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं, जिसका नाम औ बन्ना है।
ये जयपुर में शूट किया गया एक फोक वीडियो है। जिसके कवर पर चारू येलो कलर की राजस्थानी पोशाक और ज्वेलरी पहने बहुत सुंदर नज़र आ रहीं हैं। उनके फैंस उनकी इस वापसी से बेहद खुश हैं।
राजीव सेन ने पत्नी चारू आसोपा के लिए छोड़ दिया अपना घर
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चा में बने रहते हैं। कुछ माह पहले ही उन्होनें टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री चारू आसोपा संग शादी रचाई है और इन दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती है।
खबरों की माने तो शादी के कुछ दिनों बाद ही राजीव अपने परिवार से अलग रहने लगे थे, अब के समय में भी वो अपने पत्नी संग दूसरे घर में रहते है। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी चारू ने अपने सोशल एकाउंट द्वारा दी थी। सोशल मीडिया पर ये कपल अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
राजीव सेन अब के समय में मॉडलिंग करते है और अपने करियर में उन्होनें कुछ एडवरटाइजिंग में भी काम किया है। खबरों की माने तो बहुत जल्द वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर सकते हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


