बिग बॉस कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना की डिमांड अब बढ़ती ही जा रही है। बता दे कि बिग बॉस के घर में तो हिमांशी का पहले से ही एक दीवाना मौजूद है। जिसका नाम आसिम रियाज है। तो वही अब बिग बॉस के घर के बाहर भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। जी हां मिसाल के तौर पर यह शख्स हिमांशी खुराना की खूबसूरती का दीवाना हुआ जा रहा है। तभी तो इसने यह तक कह दिया कि अगर हिमांशी शो से बाहर हो गई तो इनके लिए शो में देखने लायक कुछ नहीं बचेगा। वैसे आप जरूर जानना चाहते होंगे कि आखिर यह शख्स कौन है।
हिमांशी खुराना की खूबसूरती का दीवाना हुआ यह शख्स..
दरअसल इन जनाब का नाम कमाल आर खान है। जो न केवल बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके है, बल्कि खुद को फिल्म एक्टर और प्रोड्यूसर भी बताते है। हालांकि ये बात अलग है कि दर्शकों ने इनकी फ़िल्में शायद ही कभी देखी होंगी। खैर, यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इन्होने हिमांशी के लिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए इन्होने लोगों से हिमांशी के लिए वोट करने की अपील की है। इसके साथ ही इन्होनें यह भी लिखा है कि हिमांशी खुराना बिग बॉस की सबसे खूबसूरत कंटेस्टेंट है और वह उन्हें बेहद पसंद है। यहाँ तक कि उन्होंने हिमांशी के लिए यह कसम भी ले ली कि अगर वह शो से बाहर हो गई तो वह इस शो को देखना छोड़ देंगे।
I request to all the people to vote for #HimanshiKhurana! By GOD, I will stop watching #BiggBoss if she will be out because She is the most beautiful girl in the house. @ColorsTV!
— KRK (@kamaalrkhan) December 5, 2019
ऐसे में लोग उनके इस ट्वीट पर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि हिमांशी खुराना की खूबसूरती के सच में कई सारे लोग दीवाने है। मगर उनके लिए इतनी बड़ी कसम शायद ही किसी ने खाई होगी। बहरहाल हम तो यही उम्मीद करते है कि इस बार हिमांशी शो से बाहर न हो, क्यूकि अगर ऐसा हो गया तो कमाल आर खान को भी इस शो को अलविदा कहना पड़ेगा। दोस्तों हिमांशी खुराना के बारे में आपकी क्या राय, ये हमें जरूर बताईयेगा।



