बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार का नाम ढूँढा जाए तो अक्षय इसके बहुत मजबूत दावेदार हैं। अक्षय एक ही साल में कम से कम 2-3 फिल्में कर डालते हैं और बॉक्स ऑफिस से करोड़ों रूपए बटोरते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अब वो खुद को सबसे बढ़िया अभिनेता नहीं मानते?
अक्षय ने अपना ये ताज उतारकर 35 वर्षीय अभिनेता को दे दिया है। हाल ही में, अक्षय ने आयुष्मान की लेटेस्ट फिल्म बाला देखी। अक्षय आयुष्मान के बेहतरीन अभिनय से बहुत प्रभावित हुए और उन्होनें छट से इस बारे में ट्वीट कर लिखा, बस अभी फिल्म देखी है, पूरी इज़्ज़त के साथ मैं अपना ताज उतार कर तुम्हें देता हूं, आप सब लोगों के पास एक विनर है आयुष्मान। आयुष्मान ने अक्षय द्वारा दिए गए ताज स्वीकार किया और लिखा, आपका दिल बहुत बड़ा है, पाजी। तभी आप इतने बड़े सुपरस्टार हैं, धन्यवाद।

ऑफबीट भूमिकाओं में है पारंगत
आयुष्मान की पहचान एक ऐसे अभिनेता के तौर पर बन चुकी है, जो ऑफबीट भूमिकाओं में पारंगत है। आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में एक हिट मशीन के रूप में उभरे हैं। जोखिम भरी भूमिकाएं निभाने के कारण बीते दो सालों में आयुष्मान ने कई एक्सपेरिमेंटल फिल्में दे चुके और दे भी रहें है। और उनकी ये फिल्में ही उन्हें एक बड़ा स्टार बना दिया है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म बाला अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
जहां अक्षय की गुड न्यूज 27 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में उतरेगी, वहीं फिल्म में करीना, कियारा और दिलजीत दोसांझ अक्षय के साथ मुख्य भूमिका में हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

