हॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर माने जाने वाले मार्टिन स्कोर्सेसे ने अपने 5 दशकों के करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में दी. इनकी फिल्मों में थ्रिलर, एक्शन और सस्पेंस सब कुछ देखने को मिलता है. मार्टिन को उनकी फिल्म ‘THE DEPARTED’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डायरेक्शन का ऑस्कर अवार्ड मिला.
ये रहीं मार्टिन स्कोर्सेसे की 10 बेहतरीन फ़िल्में
10. THE KING OF COMEDY: ये एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो अपने काम को लेकर बेहद भावुक है. रुपर्ट पमकिन लाइम लाइट और फेम पाना चाहता है, पर वो हर बार नाकाम होता है. पर फिर वो अपने फेम की तलाश में कुछ ऐसा क़दम उठता है जो कहानी को किसी और ही मोड़ पर पहुचा देता है.
09. CASINO: फिल्म की कहानी आधारित है, धोखा, लालच, पैसा और हत्या पर. दो बहुत अच्छे दोस्त, एक माफिया और दूसरा कैसिनो में काम करने वाला. दोनों के बीच रिश्ते क्या मोड़ लेते हैं जब एक दुसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की भावनाएं आ जाती हैं.
08. MEAN STREET: एक ऐसे इंसान की कहानी जो अपने काम को अपने तरीके से करने की इच्छा रखता है. कहानी का डायरेक्शन इसे आम से ख़ास बनाता है.
07. AFTER HOURS: एक साधारण से इंसान की रात जहन्नुम बन जाती है, जब वो किसी लड़की से मिलने जाता है, जिससे वो शाम को कॉफ़ी पीते वक़्त मिला था. इस फिल्म को एक कॉमेडी, ड्रामा और क्राइम कहा जा सकता है.
06. THE WOLF OF WALL STREET: जॉर्डन बेलफोर्ट की कहानी पर आधारित ये क्राइम, बायोग्राफी, और ड्रामा की श्रेंणी में आती है. फिल्म में एक स्टॉक ब्रोकर की ज़िन्दगी में क्राइम, पैसा और उतार चढ़ाव दिखाए गये हैं.
05. GANGS OF NEW YORK: फिल्म एक क्राइम, ड्रामा है.
04. TAXI DRIVER: एक टैक्सी ड्राईवर की कहानी जो अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी से इतर काम करता है. वो फिल्म में किसी की हत्या करता है, तो किसी बेगुनाह को बचाता भी है. उसके रास्ते हिंसक हैं.
03. RAGING BULL: ये एक बॉक्सर की कहानी है, इसका गुस्सा और पैशन उसे रिंग में आगे बढ़ता है, पर उसकी निजी ज़िन्दगी में उसे काफी पीछे छोड़ देता है.
02.THE DEPARTED: कहानी एक अंडरकवर पुलिस ऑफिसर और पुलिस के रूप में काम कर रहे एक बहरूपिये के बीच में उलझी है. फिल्म ड्रामा, क्राइम और थ्रिलर की श्रेंणी में आती है.
01. GOODFELLAS: फिल्म एक बायोग्राफी, क्राइम और ड्रामा है. फिल्म की कहानी हेनरी हिल की ज़िन्दगी पर आधारित है.