अगर हम टीवी के सबसे अनोखे और प्रसिद्ध रियलिटी शो की बात करे तो इस लिस्ट में बिग बॉस का नाम सबसे पहले आता है। वो इसलिए क्यूकि यही एक ऐसा शो है, जिसमें कई सेलिब्रिटी बिना किसी बाहरी सम्पर्क के एक साथ रहते है। यहाँ तक कि इन सभी सेलिब्रिटी को बिग बॉस के एक आदेश पर सब कुछ करना पड़ता है। मगर क्या आप जानते है कि बिग बॉस की दमदार आवाज के पीछे आखिर कौन सा शख्स छिपा हुआ है। जिसके इशारों पर सभी कलाकार चलते है। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि कुछ लोग बिग बॉस की बेहतरीन वॉइस सुनने के लिए तो कुछ लोग केवल सलमान खान को देखने के लिए यह शो देखते होंगे।
बिग बॉस की दमदार आवाज के पीछे छिपा है यह शख्स..
बहरहाल सलमान खान के लुक और उनकी आवाज के बारे में तो पूरी दुनिया ही जानती है। ऐसे में आज हम आपको उस व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे है, जिसने सिंगर न होते हुए भी लोगों को अपनी आवाज का दीवाना बना रखा है। बता दे कि इस शख्स का नाम अतुल कपूर है। जो लखनऊ के रहने वाले है। दरअसल अतुल एक वॉइस ओवर कलाकार है। जी हां बिग बॉस के इलावा वह और भी कई रियलिटी शो में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके है। केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही अतुल कपूर कई हॉलीवुड फिल्मों में भी डबिंग कर चुके है। अब जाहिर सी बात है कि अतुल कपूर की आवाज इतनी ज्यादा बुलंद है कि कोई भी व्यक्ति इस आवाज को नजरअंदाज नहीं कर सकता।
वही अगर हम हॉलीवुड फिल्मों की बात करे तो अतुल कपूर आयरन मैन 3 जैसी प्रसिद्ध फिल्म में अपनी आवाज का जादू चला चुके है। इसके इलावा आपको जान कर हैरानी होगी कि बिग बॉस में आने से पहले बाकी सभी कंटेस्टेंट्स की तरह अतुल भी अपना घर तीन महीनो के लिए पीछे छोड़ कर आते है। जी हां इस दौरान उन्हें ऐसे कमरे में रखा जाता है, जहाँ न तो टीवी होता है और न ही फोन होता है। यानि बाकी सब की तरह उनका भी बाहरी दुनिया से कोई सम्पर्क नहीं रहता। फ़िलहाल ये कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस की दमदार आवाज के कारण भी लोग इस शो को देखना बेहद पसंद करते है।
बिग बॉस की दमदार आवाज के पीछे छिपा है यह शख्स, जिसका सभी कन्टेस्टेंट्स को मानना पड़ता है हुकूम Youth Express
Description
अगर हम टीवी के सबसे अनोखे और प्रसिद्ध रियलिटी शो की बात करे तो इस लिस्ट में बिग बॉस का नाम सबसे पहले आता है। वो इसलिए क्यूकि यही एक ऐसा शो है, जिसमें कई सेलिब्रिटी बिना किसी बाहरी सम्पर्क के एक साथ रहते है। यहाँ तक कि इन सभी सेलिब्रिटी को बिग बॉस के एक आदेश पर सब कुछ करना पड़ता है। मगर क्या आप जानते है कि बिग बॉस की दमदार आवाज के पीछे आखिर कौन सा शख्स छिपा हुआ है। जिसके इशारों पर सभी कलाकार चलते है। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि कुछ लोग बिग बॉस की बेहतरीन वॉइस सुनने के लिए तो कुछ लोग केवल सलमान खान को देखने के लिए यह शो देखते होंगे।
कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..