सलमान के साथ काम करने के लिए इस एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी अक्षय कुमार की फिल्म

सलमान के साथ काम

यूँ तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से लोग है जो सलमान खान की फिल्म में काम करने से कतराते है। दरअसल सलमान खान की शख्सियत ही कुछ ऐसी है कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी उनसे डरते है। मगर आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है, जिसने सलमान के साथ काम करने के लिए अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्म को छोड़ दिया था। जी हां यह एक्ट्रेस सलमान खान की अगली फिल्म यानि राधे में भी नजर आने वाली है। हालांकि इस फिल्म में उनका ज्यादा बड़ा रोल नहीं होगा। बता दे कि इस एक्ट्रेस का नाम दिशा पटानी है।

 सलमान के साथ काम

सलमान के साथ काम करने के लिए छोड़ दी थी अक्षय की फिल्म.. 

गौरतलब है कि दिशा पटानी केवल तेलुगू और बॉलीवुड फिल्मो में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मो में भी नजर आ चुकी है। वही अगर खबरों की माने तो दिशा को अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल में काम करने का ऑफर मिला था। मगर इसी दौरान उन्हें सलमान खान की फिल्म भारत में काम करने का ऑफर भी मिला था। आपको जान कर हैरानी होगी कि मिशन मंगल में दिशा पटानी पूरी फिल्म में अपने अभिनय का जौहर दिखा सकती थी। जब कि भारत फिल्म में उनका रोल केवल दस मिनट का ही था। इसके बावजूद भी दिशा ने भारत फिल्म में काम करना ही ज्यादा बेहतर समझा।

अब ये तो सब को मालूम ही है कि मिशन मंगल कितनी बड़ी हिट साबित हुई है। तो वही भारत फिल्म का क्या हाल हुआ है, ये भी सब को मालूम है, लेकिन फिर भी दिशा पटानी को अपने फैसले पर कोई दुःख नहीं। जी हां उन्हें सलमान के साथ काम करने की बेहद ख़ुशी है। इसके इलावा सलमान खान भी दिशा पटानी के अभिनय से बेहद खुश थे। शायद यही वजह है कि उन्हें सलमान खान की अगली फिल्म राधे में भी काम करने का मौका मिल गया। ऐसे में हम तो यही उम्मीद करते है कि दिशा पटानी जो भी फ़िल्में करे उसमे उन्हें कामयाबी जरूर मिले।

Summary
सलमान के साथ काम करने के लिए इस एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी अक्षय कुमार की फिल्म  Youth Express
Article Name
सलमान के साथ काम करने के लिए इस एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी अक्षय कुमार की फिल्म Youth Express
Description
यूँ तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से लोग है जो सलमान खान की फिल्म में काम करने से कतराते है। दरअसल सलमान खान की शख्सियत ही कुछ ऐसी है कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी उनसे डरते है। मगर आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है, जिसने सलमान के साथ काम करने के लिए अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्म को छोड़ दिया था। जी हां यह एक्ट्रेस सलमान खान की अगली फिल्म यानि राधे में भी नजर आने वाली है। हालांकि इस फिल्म में उनका ज्यादा बड़ा रोल नहीं होगा। बता दे कि इस एक्ट्रेस का नाम दिशा पटानी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER