बता दे कि दबंग 3 के बाद सलमान खान अपनी अगली फिल्म राधे को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि इस फिल्म में दिशा पटानी भी एक खास किरदार निभाने वाली है। इसके इलावा इस फिल्म में बिग बॉस 8 के विनर भी नजर आने वाले है। गौरतलब है कि जब सलमान खान ने इस फिल्म की घोषणा की थी। तभी उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। अगर खबरों की माने तो सलमान खान इस फिल्म में बॉबी देओल को काम करने का मौका भी देने वाले है। बता दे कि सलमान की यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।
बिग बॉस 8 के विनर सलमान की फिल्म में आएंगे नजर..
बहरहाल इस फिल्म में रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में नजर आने वाले है। जी हां इस फिल्म को लेकर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जो काफी वायरल भी हुआ है। इसके इलावा इस फिल्म में गौतम गुलाटी भी नजर आने वाले है। जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा है। अब यूँ तो गौतम इससे पहले भी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके है। मगर फिल्मों में उन्हें वह कामयाबी नहीं मिली, जो टीवी इंडस्ट्री से मिली थी। हालांकि इस फिल्म में गौतम का किरदार क्या और कैसा होगा, इस बात की खबर अब तक सामने नहीं आई है। मगर यदि खबरों की माने तो इस फिल्म में उनकी छोटी सी ही सही, लेकिन काफी खास भूमिका होगी।
https://www.instagram.com/p/B1aheNJFDST/
https://www.instagram.com/p/B4UZoTKhHno/
ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि जब गौतम गुलाटी पहली बार सलमान खान की फिल्म में काम करेंगे, तो उनका क्या हाल होगा। यानि अब बिग बॉस 8 के विनर शो खत्म होने के बाद सलमान भाई का साथ नहीं छोड़ेंगे। गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे है। इसलिए इस फिल्म में सलमान खान, सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री भी सह निर्माता रहेंगे। दोस्तों आप सलमान खान की इस फिल्म को लेकर कितने उत्साहित है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


