इस दिन नवंबर में होगा Realme X2 Pro Blind Order Sale,

Realme X2 Pro Blind Order Sale

रेआलमी कंपनी अगले हफ्ते अपने नए फ़ोन को लांच करने जा रही है. अगले सप्ताह 20 नवंबर को Realme X2 Pro  को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस प्रीमियम स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही Realme X2 Pro Blind Order Sale, आयोजित की जा रही है। X2 Pro के साथ कंपनी 20 नवंबर को Realme 5s को भी लॉन्च करने वाली है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के टीजर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आ चुके हैं। यही नहीं, इन दोनों स्मार्टफोन्स के कई फीचर्स भी सोशल मीडिया के जरिए टीज की जा चुकी है। रेआलमी  X2 प्रो  कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।  तो   चलिए आपको इस फ़ोन के खास  फीचर्स की जानकारी बता  दे.

Realme X2 Pro India launch confirmed by CEO Madhav Seth

 

 

Realme X2 Pro Blind Order Sale

Realme X2 Pro Blind Order Sale इस दिन होगी शुरू

कंपनी का यह पहला फ्लैगशिप फ़ोन है. यह ब्लाइंड बुकिंग सेल 18 नवंबर को आयोजित की जाएगी। बता दे की ब्लाइंड ऑर्डर करने वाले हर ग्राहक को लॉन्च को पहली सेल से पहले ये स्मार्टफोन दिया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए लिमिट तय की है, केवल 855 यूजर्स को ही ये स्मार्टफोन लॉन्च से पहले मिलेगा। Realme X2 Pro Blind Order Sale में ऑर्डर करने के लिए यूजर्स को Rs 1,000 की एडवांस बुकिंग अमाउंट अदा करनी होगी। इसके बाद 20 से लेकर 21 नवंबर के बीच यूजर्स को बांकि की राशि अदा करनी होगी। Realme X2 Pro का लॉन्च इवेंट 20 नवंबर के दिन के 12 बजकर 30 मिनट पर आयोजित किया जाएगा।

वही अगर इसके फीचर की बात करे तो सामने आए फीचर्स के अनुसार 6.5 इंच के फुल एचडी प्लस Super AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट प्रोसेसर पर चलेगा। ये स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रीमियम स्मार्टफोन है, इसे 12GB तक के रैम ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। ये 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

तो क्या आपक भी Realme X2 Pro Blind Order Sale में फ़ोन बुक कर रहे है? हमे  कमेंट कर जरूर बताये।

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर. 

 

Summary
इस दिन नवंबर में होगा Realme X2 Pro Blind Order Sale-Youth Express
Article Name
इस दिन नवंबर में होगा Realme X2 Pro Blind Order Sale-Youth Express
Description
20 नवंबर को Realme X2 Pro  को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस प्रीमियम स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही Realme X2 Pro Blind Order Sale, आयोजित की जा रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER