कहते है कि इंसान का चेहरा ही उसका असली आइना होता है। खास कर लड़कियों के लिए उनका चेहरा बेहद महत्वपूर्ण होती है। शायद यही वजह है कि लड़कियां अपने चेहरे का काफी ध्यान रखती है। हालांकि अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लड़कियां कई तरह के प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती है। जिनमे फाउंडेशन भी शामिल है। बहरहाल चेहरे पर फाउंडेशन लगाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अब यूँ तो आज के समय में केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी अपने चेहरे पर इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है। तो ऐसे में हम आपको इसे इस्तेमाल करने से संबंधित कुछ जरूरी बातें बताना चाहते है।
चेहरे पर फाउंडेशन लगाते समय इन बातों का रखे ध्यान..
1. गौरतलब है कि फाउंडेशन लगाने से पहले अपने चेहरे पर प्राइमर जरूर लगा ले। बता दे कि चेहरे पर फाउंडेशन लगाने से पहले उसे हाथ के पिछली तरफ लगा कर ब्रश से फैला ले। दरअसल ऐसा करने से फाउंडेशन थोड़ा पतला सा हो जाएगा। इसके बाद आप इसे चेहरे पर लगा सकते है। इससे यह आपके चेहरे पर आसानी से फ़ैल जाएगा।
2. इसके इलावा फाउंडेशन लगाने से पहले उसमे एक बून्द तेल की जरूर मिला ले। बता दे कि अगर आप ऐसा करेंगे तो इससे चेहरे पर फाउंडेशन की पतली परत लगेगी। जो दिखने में भी काफी खूबसूरत लगेगी।
3. बता दे कि चेहरे पर फाउंडेशन लगाते समय शुरुआत हमेशा बीच में से ही करनी चाहिए। फिर धीरे धीरे इसे चेहरे के बाकी हिस्सों में लगाएं। बहरहाल ऐसा करने से फाउंडेशन भी चेहरे पर अच्छी तरह से लगेगा और यह मास्क की तरह भी नहीं दिखेगा।
4. गौरतलब है कि चेहरे पर फाउंडेशन को सेट करने के लिए फाउंडेशन लगाने के बाद उसे उँगलियों से फैलाएं। इससे आप जो मेकअप लगाएंगे, वह भी आपके चेहरे पर अच्छी तरह से सेट हो जाएगा। यानि इससे फाउंडेशन आपके चेहरे पर अलग से नजर नहीं आएगा। तो दोस्तों आपको यह ब्यूटी टिप्स कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।



