रिलायंस जिओ के बढ़े यूजर, अगस्त में जुड़े है इतने लोग

Reliance jio Subscriber

टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio के आने के बाद से ही यह एक बड़ी और प्रचलित कंपनी बन गयी है. हर यूजर आज के समय में जिओ का उपयोग कर रहे है, और लगातार इसकी संख्या में बढ़ोतरी होते जा रही है. हर दिन इससे नए ग्राहक जुड़ रहे है, और इसके प्रतिद्वंदी कंपनी  Airtel, Voda Idea को पीछे छोड़ दिया है।पनी से जुड़ रहे नए ग्राहकों की वजह से अन्य टेलिकॉम ऑपरेटर्स को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उनके यूजर्स धीरे-धीरे Jio की तरफ बढ़ने लगे हैं।  बता दे  हाल ही में लाखो Jio Subscriber की बढ़ोतरी हुई है.

Jio Subscriber में 84 लाख की बढ़ोतरी

बता दे की टेलिकॉम कंपनी जिओ ने इंडियन मार्केट में तहलका मचा दिया है. TRAI की रिपोर्ट के अनुसार Reliance Jio Subscriber के अगस्त महीने में 84 लाख की बढ़ोतरी हुई है, और कंपनी सब्सक्राइबर बेस अब 438 मिलियन पहुंच गया है। यानि अपने प्रतियोगियों की तुलना में Jio का ग्रोथ 2.49% बढ़ा है। जबकि अन्य टेलिकॉम ऑपरेटर्स को इस मामले में काफी नुकसान झेलना पड़ रहा हैै।

आपको बता दे की TRAI ​की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Jio की प्रतिद्वंदी कंपनी Airtel को अगस्त महीने में काफी नुकसान हुआ क्योंकि 5 लाख Airtel यूजर्स कंपनी को छोड़कर अब Jio के ग्राहक बन गए हैं। जिसके बाद अब Airtel का सब्सक्राइबर बेस 327 मिलियन पर आ गया है। इसके अलावा Voda Idea के भी 4.9 मिलियन ग्राहकों ने अगस्त महीने में कंपनी का साथ छोड़ दिया है। वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के 2 लाख यूजर्स ने अगस्त में कंपनी का साथ छोड़ दिया जिसके बाद BSNL को कुल सब्सक्राइबर बेस 11.62 करोड़ हो गया है.

Apple के नए अपडेट iOS 13.2 के साथ यूजर को मिल रहे नए फीचर-जाने

समय के साथ धीरे धीरे इसके यूजर में इंक्रीमेंट  हो रहा है.

बता दें कि  Reliance ने अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस को धीरे-धीरे कई इलाकों में रोलआउट करना शुरू कर दिया है. जल्द ही यह सर्विस देशभर में उपलब्ध हो जाएगी। वहीं अब JioFiber यूजर्स के लिए खुशखबरी है कि उन्हें अगले ​महीने का बिल नहीं देगा होगा, क्योंकि कंपनी Reliance Jio इंटिग्रेटेड बिलिंग सिस्टम पर काम कर रही है।

फिलहाल , अब देखने वाली बात यह होगी की jio द्वारा लगाए गए IUC चार्ज के बाद क्या Jio Subscriber बढ़ते है या फिर काम होते है.

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर युथ एक्सप्रेस पर. 

Summary
Article Name
Jio Subscriber में हुई बढ़ोतरी, अगस्त में जुड़े है इतने लोग -Youth Express
Description
TRAI की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त के महीने में लाखो Reliance Jio Subscriber की बढ़ोतरी हुई है, और कंपनी सब्सक्राइबर बेस अब 438 मिलियन पहुंच गया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER