4 से 10 नवंबर तक नहीं करवा पाएंगे नंबर पोर्ट- जाने क्यों

Number portability service

टेलिकॉम रेगुलेटर TRAI ने कहा है की 4-10 नवंबर तक आप नंबर पोर्ट नहीं करवा सकते सकते है. 6 दिन तक मोबाइल Number portability service बंद रहेगी और ग्राहक  इसका आवेदन नहीं जारी कर पाएंगे। इसकी वजह नई और सरल पोर्टेबिलिटी व्यवस्था को अपनाया जाना है जो 11 नवंबर से प्रभावी होगा. मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के तहत ग्राहक मोबाइल नंबर में बदलाव किए बिना ही दूसरे ऑपरेटर में स्विच कर पाते हैं.

रिलायंस जिओ के बढ़े यूजर, अगस्त में जुड़े है इतने लोग

बाधित रहेगी Number portability service

PTI( भाषा) के खबर के मुताबिक, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के एक अधिकारी ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत अगर कोई व्यक्ति एक सर्विस एरिया में मोबाइल कंपनी बदलने के लिए आवेदन करता है तो, इस प्रक्रिया में केवल दिनों का वक्त लगेगा. वहीं एक सर्किल से दूसरी सर्किल के लिए नंबर पोर्टेबिलिटी के आवेदन को पांच दिन में पूरा किया जाएगा.

नई Number portability service  में पूरी प्रक्रिया तेज और सरल होगी. नई व्यवस्था के तहत प्रक्रिया पूरी होने में कम समय लगेगा. मौजूदा समय सात दिन है. ट्राई ने एक बयान में कहा कि सभी लाइसेंस्ड सर्विस एरिया (LSAs) में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए 6 दिनों तक ‘No Service Period’ होगा.

आपको बता दे की नंबर पोर्ट करवाने के लिए  4 नवंबर 2019 शाम 6 बजे से 10 तारीख तक आवेदन नहीं दिये जा सकेंगे. नई व्यवस्था 11 नवंबर 2019 से लागू हो जाएगी. साथ ही ट्राई ने यह भी कहा है कि मौजूदा MNP प्रक्रिया के तहत मोबाइल सब्सक्राइबर्स यूनिक पोर्टिंग कोड (UPC) जनरेट कर सकते हैं और अपनी पंसद के ऑपरेटर को पोर्ट रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं. ये प्रक्रिया 4 नवंबर 2019 को 17:59:59 hrs तक पूरी करनी होगी.

48MP कैमरा से लैस Huawei Enjoy 10 लॉन्च, जाने फ़ीचर और कीमत

बता  दे की मोबाइल Number portability service  या MNP एक ऐसी सुविधा है जो टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स को अपना मोबाइल नंबर बदले बिना दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर में स्विच करने की सुविधा देती है. जनवरी 2018 में दूरसंचार नियामक द्वारा पोर्टिंग चार्ज को 19 रुपये से घटाकर 4 रुपये कर दिया गया था.

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर। 

Summary
4-10 नवंबर तक नहीं होगी Number portability service - जाने क्यों-Youth Express
Article Name
4-10 नवंबर तक नहीं होगी Number portability service - जाने क्यों-Youth Express
Description
TRAI ने कहा है की 4 से 10 नवंबर तक आप नंबर पोर्ट नहीं करवा सकते सकते है. 6 दिन तक मोबाइल Number portability service बंद रहेगी। जाने क्यों-
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER