अगर हम पुराने दौर की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि पहले के समय में इतना मधुर संगीत बनाया जाता था कि उसे साज की भी जरूरत नहीं पड़ती थी। तो वही आज के समय का म्यूजिक वास्तव में काफी अलग है। हालांकि हम आज के म्यूजिक को बुरा नहीं कह रहे, लेकिन पहले के समय में गाने सच में काफी लाजवाब बनते थे। बहरहाल आज हम आपको चाँद की चांदनी में लिपटे हुए कुछ मधुर गानो से रूबरू करवाना चाहते है। जो यक़ीनन आपको अपने महबूब की याद दिला देंगे। तो चलिए अब गानो का यह कारवां हम यहाँ शुरू करते है।
चाँद की चांदनी में लिपटे हुए मधुर गाने..
1. ये चाँद सा रोशन चेहरा, जुल्फों का रंग सुनहरा, ये झील सी नीली ऑंखें कोई राज है इनमे गहरा। तारीफ करूँ क्या उसकी जिसने तुझे बनाया।
2. मैंने पूछा चाँद से कि देखा है कही, मेरे यार सा हसीन। चाँद ने कहा चांदनी की कसम, नहीं, नहीं, नहीं।
3. खोया खोया चाँद, खुला आसमान, आँखों में सारी रात जाएगी। हमको भी कैसे नींद आएगी।
4. चाँद मेरा दिल, चांदनी हो तुम, चाँद से है दूर, चांदनी कहा। लौट के आना है यही, तुमको। जा रहे हो तुम जाओ मेरी जान।
5. मेरा चाँद मुझे आया है नजर। ए रात जरा थम थम के गुजर।
6. चाँद ने कुछ कहा, रात ने कुछ सुना। तू भी सुन बेखबर प्यार कर, हो हो प्यार कर।
7. चाँद से पर्दा कीजिये, कही चुरा न ले चेहरे का नूर। ओह मेरे हमनवाब, ओह मेरे हुजूर।
8. चाँद छुपा बादल में, शर्मा के मेरी जाना। सीने से लग जा तू, बलखा के जाने जाना।
9. चाँद सितारे फूल और खुशबू ये तो सारे पुराने है। ताजा ताजा कली खिली है, हम उसके दीवाने है।
10. चाँद सिफारिश जो करता हमारी देता वो तुमको बता। शर्मो हया के परदे गिरा के करनी है तुमसे खता। जिद्द है अब तो है खुद को मिटाना, होना है तुझ में फना।
तो ये है चाँद की चांदनी में लिपटे हुए कुछ खास और मधुर गाने, जो यक़ीनन आपको भी अपने प्यार की याद जरूर दिला रहे होंगे। दोस्तों अगर आपकी जिंदगी में भी कोई खूबसूरत सा चाँद है, तो आप उन्हें कौन सा गाना डेडिकेट करना चाहेंगे ये हमें जरूर बताईयेगा।



